{"_id":"5e2212f78ebc3e4ae07e91b5","slug":"varanasui-varanasi-news-vns505782412","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"काशी की तीन महिलाओं को दिया गया लक्ष्मीबाई सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी की तीन महिलाओं को दिया गया लक्ष्मीबाई सम्मान
Sat, 18 Jan 2020 01:33 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
आर्य महिला इंटर कालेज में शुक्रवार को संस्कृति भारती की ओर से वीरांगना लक्ष्मीबाई संम्मान से सम्मनित हुए (बांऐ से) गूरुवचन कौर ,प्रोफेसर रचना दूबे और श्रीमती छाया देवी।
- फोटो : अमर उजाला।
संस्कृति भारती की ओर से शुक्रवार को चेतगंज स्थित आर्य महिला इंटर कालेज में काशी की ऐसी महिलाओं को सम्मानित किया गया। जो शिक्षा, स्वावलंबन, समाजसेवा के क्षेत्र में दूसरे के लिए एक प्रेरणा हैं।
विज्ञापन
कार्यक्रम में लक्ष्मीबाई सम्मान गुरुबचन कौर, प्रो. रचना दुबे और छाया देवी को दिया गया। कार्यश्री सम्मान नीता मित्रा, डॉ. आनंद प्रभा सिंह, डॉ. अल्पना राय चौधरी, रेनू वर्मा को दिया गया।
विज्ञापन
संवतश्री सम्मान डॉ. पुष्पा त्रिपाठी, डॉ. चारुचंद्र त्रिपाठी, शिखी सिंह, डॉ रेणुका नागर, श्रुति नागवंशी को दिया गया। मणिकर्णिका सम्मान अनीता सिंह, डॉ. शारदा सिंह, डॉ. पद्मजा शर्मा, डॉ. प्रियंका तिवारी, डॉ. प्रतिभा यादव, डॉ. मुक्ता पांडेय, शिरीन शबनम खान, डॉ. सरोज उपाध्याय को मिला।
विज्ञापन
Trending Videos
संस्थागत सम्मान नागरी नाटक मंडली न्यास से डॉ. अजीत सैगल को और अखिल भारतीय विद्वत् परिषद प्रो. जयशंकर लाल त्रिपाठी, डॉ. कामेश्वर उपाध्याय को दिया गया। कार्यक्रम में वाराणसी विकास प्राधिकरण के सचिव विशाल सिंह, आर्य महिला हितकारिणी महापरिषद के प्रबंधक सत्यनारायण पांडेय, संस्कृति भारती के उपेंद्र विनायक, शंभूदत्त पांडेय आदि मौजूद रहे।