फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi youth returned from Dubai found corona positive

दुबई से लौटा वाराणसी का युवक कोरोना पॉजीटिव, स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप

Sat, 21 Mar 2020 10:46 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 21 Mar 2020 10:46 PM IST
विज्ञापन
Varanasi youth returned from Dubai found corona positive
कोरोना वायरस(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : pixabay

विज्ञापन

कोरोना वायरस के संक्रमण का पहला पॉजीटिव मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। जिस युवक की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है, वह 18 मार्च को दुबई से घर वापस आया था। फूलपुर निवासी युवक के वापस आने पर गले में खरास की शिकायत हुई और परिवारीजन अगले दिन दीनदयाल अस्पताल ले गए। यहां गुरुवार को आईसोलेशन वार्ड में रखकर उसका सैंपल लिया गया। जहां सैंपल लेकर बीएचयू जांच के लिए भेजा गया। 

विज्ञापन


डीएम कौशल राज शर्मा ने इसकी रिपोर्ट पॉजीटिव होने की पुष्टि की है। बीएचूय के माइक्रोबायोलॉजी विभाग स्थित वीडीआरएल लैब में जांच के बाद शनिवार को उसकी रिपोर्ट पॉजीटिव आई। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि फूलपूर के जिस युवक की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है, उसको दीनदयाल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है और मानीटरिंग स्वास्थ्य विभाग की टीम करती रहेगी। अब स्वास्थ्य विभाग की ओर से फूलपूर गांव में रहने वालों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी और लॉकडाउन करा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed