{"_id":"62f5f388b880ae5d174f2413","slug":"varanasi-youth-firing-video-viral-in-varanasi-action-intensifies","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: आर्मी कैप्टन दोस्त की मदद से एमपी-5 गन से की धुआंधार फायरिंग, वीडियो वायरल से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: आर्मी कैप्टन दोस्त की मदद से एमपी-5 गन से की धुआंधार फायरिंग, वीडियो वायरल से मचा हड़कंप
Fri, 12 Aug 2022 06:36 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज नेटवर्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज नेटवर्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Fri, 12 Aug 2022 06:36 PM IST
सार
वाराणसी में भेलूपुर के एक युवक का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें युवक आम जन के लिए प्रतिबंधित एमपी-5 गन से फायरिंग करते नजर आ रहा है। वीडियो वायरल के बाद हड़कंप मच गया और भेलूपुर पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है।
विज्ञापन
फायरिंग करता युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आर्मी कैप्टन दोस्त की मदद से 2014 में आम जन के लिए प्रतिबंधित एमपी-5 गन से फायरिंग करने वाले भेलूपुर निवासी युवक का वीडियो वायरल हो रहा है। एनएसजी शूटिंग रेंज में आठ साल पूर्व फायरिंग के इस 50 सेकेंड के वीडियो को लेकर भेलूपुर पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। युवक और उसके दोस्त को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
भेलूपुर थाना अंतर्गत रेवड़ीतालाब निवासी युवक ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि वह साड़ी छपाई से संबंधित काम करता है। युवक के अनुसार वर्ष 2014 में अपने दोस्त के साथ सूरत गया था। सूरत से वह मुंबई गया था। वहां एनएसजी में उन दिनों उसके आर्मी के एक दोस्त डिपुटेशन पर तैनात थे।
वह अपने साथियों और मातहतों के साथ फायरिंग रेंज में शूटिंग कर रहे थे। उन्हें देखकर फायरिंग की इच्छा जताई। इसके बाद वह पांच राउंड फायरिंग किया। उसके फायरिंग करने का वीडियो उसके दोस्त ने बना लिया था। भेलूपुर पुलिस के अनुसार दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है। वहीं, उसके आर्मी कैप्टन दोस्त के बारे में भी जानकारियां जुटाई जा रही है।