फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi yog diwas

वर्चुअल होगा योग दिवस, जूम एप का लिंक जारी

Fri, 19 Jun 2020 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
varanasi yog diwas
वाराणसी। कोरोना संक्रमण के बीच 21 जून को 6वां विश्व योग दिवस वाराणसी में वर्चुअल मनाया जाएगा। सोशल डिस्टेंसिंग को मेंटेन करने के लिए जिला प्रशासन ने इस वर्ष वर्चुअल योग दिवस का आयोजन करने की तैयारी की है। जिला प्रशासन की तरफ से योग दिवस के दिन प्रशासनिक योग प्रशिक्षक से ऑनलाइन जुड़कर योग करने के लिए जूम ऐप का लिंक जारी किया गया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने बताया कि इस वर्ष 21 जून को 6वां विश्व योगा दिवस है। हर वर्ष हम बड़ा शिविर लगाते हैं और योग करते हैं, कोरोना के इफेक्ट के बीच इसे बड़े स्तर पर करना संभव नहीं है क्योंकि सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करना है। इसके अलावा बारिश का मौसम भी है। सरकार का निर्देश है कि लोगों को विश्व योग दिवस पर घर से ही योगासन करने के लिए प्रेरित किया जाए। ऐसे में हमने जूम एप पर एक आईडी और लिंक जनरेट किया है। इसे हम जनपद में हर व्यक्ति तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं ताकि वो 21 जून को हमसे इस एप के माध्यम से जुड़ें और हमारे प्रशिक्षक द्वारा सुबह 7 बजे से 7 बजकर 45 मिनट तक योगासन कराएंगे। जो लोग इस समय ज्वाइन नहीं कर पाएंगे उनके लिए एक यूट्यूब लिंक भी जनरेट किया है। जिसपर योग प्रशिक्षक ऑनलाइन रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed