फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Work on laying sewer and drinking water pipelines begins in four wards monitoring via CCTV cameras

वाराणसी: चार वार्डों में आज से सीवर-पेयजल पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू, सीसी कैमरों से होगी निगरानी

Wed, 16 Sep 2026 02:15 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 16 Sep 2026 02:15 PM IST
सार

वाराणसी में चार वार्डों में आज से सीवर-पेयजल पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू हो गया। इसकी निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की जाएगी। स्मार्ट सिटी कंट्रोल रूम और नगर निगम मुख्यालय से साइटों पर लगे कैमरे सीधे जुड़े रहेंगे।

विज्ञापन
Varanasi Work on laying sewer and drinking water pipelines begins in four wards  monitoring via CCTV cameras
varanasi city - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी शहर के 22 प्रभावित वार्डों में 2161 करोड़ रुपये से होने वाले सीवर और पेयजल पाइपलाइन बिछाने के काम की अब सीसी कैमरों से निगरानी होगी। कार्यस्थलों पर लगाए जाने वाले कैमरे स्मार्ट सिटी कंट्रोल रूम और नगर निगम मुख्यालय से सीधे जुड़े रहेंगे। मेयर अशोक कुमार तिवारी ने मंगलवार को समीक्षा बैठक में कार्यदायी संस्थाओं को पारदर्शिता के साथ काम कराने और लापरवाही पर सख्ती के निर्देश दिए।

विज्ञापन


सिगरा स्थित स्मार्ट सिटी कार्यालय में मंगलवार को हुई बैठक में मेयर अशोक कुमार तिवारी ने अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं को स्पष्ट निर्देश दिए कि काम में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मेयर ने निर्देश दिए कि जिन-जिन स्थानों पर सीवर और पेयजल पाइपलाइन बिछाने का काम होगा, वहां सीसी कैमरे लगाए जाएं। 
विज्ञापन


इन कैमरों को स्मार्ट सिटी कंट्रोल रूम और नगर निगम मुख्यालय से सीधे जोड़ा जाएगा, ताकि कार्य की प्रगति और मौके की स्थिति पर नजर रखी जा सके। जल निगम को मेन लाइन और ब्रांच लाइन के काम का पूरा विवरण, प्रतिदिन का लक्ष्य और प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार वार्डों में आज से काम
मेयर ने जल निगम को जंगमबाड़ी, शिवाला, नगवां और बंगाली टोला वार्ड में बुधवार से सीवर और पेयजल पाइपलाइन बिछाने का काम हर हाल में शुरू करने के निर्देश दिए। इन वार्डों में भूमिपूजन पहले ही हो चुका है। 2161 करोड़ रुपये की इस महापरियोजना के तहत शहर के प्रभावित इलाकों में 353.13 किलोमीटर लंबी सीवर लाइन और 651.64 किलोमीटर लंबी पेयजल पाइपलाइन बिछाई जानी है। 

अगले चरण में छह वार्डों में भूमि पूजन का कार्यक्रम तय किया गया है। 20 सितंबर को सरायनंदन और बिरदोपुर, 21 सितंबर को भेलूपुर और दुर्गाकुंड और 22 सितंबर को नारियां और जोल्हा उत्तरी वार्ड में भूमिपूजन होगा। बैठक में नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल, पार्षद मदन मोहन तिवारी, विजय द्विवेदी, अतुल पांडेय, रविंद्र कुमार सिंह, जलकल के महाप्रबंधक अनूप सिंह, ओपी सिंह तथा जल निगम के अधिशासी अभियंता कमल सिंह और बृजेश मौर्य आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed