{"_id":"6492e123d6fb8dd7960db25a","slug":"varanasi-women-caught-stealing-electricity-in-drone-camera-case-filed-against-five-video-viral-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: ड्रोन कैमरे में कैद हुई बिजली चोरी करती महिलाएं, पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: ड्रोन कैमरे में कैद हुई बिजली चोरी करती महिलाएं, पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज, वीडियो वायरल
Wed, 21 Jun 2023 05:08 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Wed, 21 Jun 2023 05:08 PM IST
सार
एसडीओ नवदीप सिंह और जेई अरविंद सोनकर ने बताया कि रामनगर के जनकपुर फीडर से जुड़े क्षेत्र में ड्रोन कैमरे को उड़ाकर छत के रास्ते बिजली चोरी करने वालों के खोजबीन का अभियान चलाया। टीम जैसे ही कोदोपुर क्षेत्र में पहुची तो लोगों में अफरातफरी मच गई। कुछ लोग छत के रास्ते बिजली चोरी का तार हटाते हुए भी दिखाई दिए। जिनकी फोटो भी ड्रोन कैमरे में आ गई।
विज्ञापन
Varanasi: ड्रोन कैमरे में कैद हुई बिजली चोरी करती महिलाएं, वीडियो वायरल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दालमंडी इलाके में ड्रोन के जरिए बिजली चोरी पकड़ने के बाद मंगलवार को रामनगर में भी बिजली निगम की ओर से बिजली चोरी पकड़ने का अभियान चलाया गया। इसमें पांच उपभोक्ता बिजली चोरी करते पकड़े गए। सभी के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है। अधिकारियों के अनुसार यह लोग मीटर में जाने वाले केबल को छत के रास्ते बाईपास कर बिजली चोरी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीओ नवदीप सिंह और जेई अरविंद सोनकर ने बताया कि रामनगर के जनकपुर फीडर से जुड़े क्षेत्र में ड्रोन कैमरे को उड़ाकर छत के रास्ते बिजली चोरी करने वालों के खोजबीन का अभियान चलाया। टीम जैसे ही कोदोपुर क्षेत्र में पहुची तो लोगों में अफरातफरी मच गई। कुछ लोग छत के रास्ते बिजली चोरी का तार हटाते हुए भी दिखाई दिए। जिनकी फोटो भी ड्रोन कैमरे में आ गई। उपखंड से जुड़े पांच उपभोक्ताओं में सुमन्ती देवी, होलिला देवी,आशा राय,रामजी राय, गुड़िया सिंह के खिलाफ बिजली चोरी का केस दर्ज कराने के साथ ही बिजली कनेक्शन काटा गया। जिन उपभोक्ताओं का बिल बकाया है, उनका कनेक्शन भी काटा गया है। उनकी जांच की जा रही है। जो भी बिना भुगतान किये बिजली उपभोग करते हुए पाया गया उसके खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
हर मंगलवार को एमडी सुनेंगे समस्या, तुरंत होगा समाधान
पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी की ओर से हर मंगलवार को लोगों की समस्याओं को सुनकर उसका समाधान कराया जाता है। अधिशासी अभियंता आरके बंसल ने बताया कि सभागार कक्ष में संभव जनसुनवाई के तहत हर मंगलवार को 10 से 12 बजे तक उपभोक्ता अपनी समस्याओं को बता सकते हैं। इसका त्वरित समाधान भी होगा। लोगों को अपना प्रार्थना पत्र लेकर आना होगा।