फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi will be dealt 40 thousand LED fan

वाराणसी में बांटे जाएंगे 40 हजार एलईडी पंखे

Tue, 31 May 2016 01:59 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला वाराणसी Updated Tue, 31 May 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
varanasi will be dealt 40 thousand LED fan
Managing Director and Regional Manager, said information EESL
बिजली की बचत के लिए एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड (ईईएसएल) की ओर से शहर में 40 हजार एलईडी पंखे वितरित किए जाएंगे। उपभोक्ताओं के लिए एक पंखे की कीमत 13 सौ रुपये निर्धारित की गई है। इसके वितरण के लिए बिजली विभाग और ईईएसएल की ओर पहली जून से शहर में छह स्थानों पर स्टॉल लगाए जाएंगे। यह जानकारी सोमवार को भिखारीपुर स्थित कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अजय कुमार सिंह और ईईएसएल के क्षेत्रीय प्रबंधक आशीष मालवीय ने संयुक्त रूप से दी। बताया कि पूरे पूर्वांचल पांच लाख एलईडी पंखे बांटने का लक्ष्य है। 
विज्ञापन




वाराणसी में पहली जून से ही इसका वितरण शुरू करा दिया जाएगा। दूसरे जिलों में भी जल्द इसका वितरण कराने की तैयारी है। निर्धारित स्टॉलों पर कोई भी उपभोक्ता अपना पहचान पत्र दिखाकर पंखा खरीद सकता है। बताया कि दूसरे सीलिंग पंखे की तुलना एलईडी पंखे से उपभोक्ताओं के बिजली बिल में सालाना 472.50 रुपये की बचत होगी। ये पंखे उषा और बजाज कंपनी के हैं। इनकी खरीद पर उपभोक्ताओं रसीद भी दी जाएगी। पचास वाट के पंखे पर दो साल की रिप्लेसमेंट वारंटी होगी। इस निर्धारित समयावधि में यदि कोई खराबी आएगी तो पंखा बदलकर दूसरा दिया जाएगा।
विज्ञापन




बाजार में इस पंखे की कीमत 1800 से 2000 रुपये के बीच है। इस बारे में किसी प्रकार की जानकारी उपभोक्ता मोबाइल नंबर 9411161103 पर प्राप्त कर सकते हैं। दोनों अधिकारियों ने बताया कि वाराणसी में 40 हजार एलईडी पंखे बंट गए तो करीब 10 मेगावाट बिजली की बचत होगी। जो एक ट्रांसफार्मर से आपूर्ति होने वाली बिजली के बराबर होगी। बिजली बचत को बढ़ावा देने के लिए ही इस राष्ट्रीय ऊर्जा दक्ष पंखा कार्यक्रम (एनईईएफपी) की शुरुआत की गई है। ईईएसएल की पीआर प्रबंधक नेहा भटनागर, राकेश सिन्हा सहित अन्य अधिकारी इस दौरान मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन



इन जगहों पर मिलेंगे एलईडी पंखे 
- प्रबंध निदेशक कार्यालय भिखारीपुर गेट पर 
- विद्युत भवन सिगरा नगर निगम के पास 
- चौकाघाट उपकेंद्र विद्युत परिसर 
- भेलूपुर उपकेंद्र कार्यालय 
- कैल कलेक्शन सेंटर शिवपुर रेलवे स्टेशन के समीप  
- सारनाथ स्थित नगरीय विद्युत खंड षष्टम कार्यालय 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed