फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi webinar

गंभीर आवाज से पित्त और मधुर आवाज से दूर होता है कफ

Fri, 07 Aug 2020 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
varanasi webinar
शास्त्रीय गायिका डॉ. अर्चना म्हस्कर ने कहा कि संगीत एक ऐसी शक्ति है जिसके द्वारा हम ईश्वर से सीधे जुड़ सकते हैं। संगीत चिंतन है। मनन है। समर्पण है। संगीत हमें भौतिक घटनाओं से दूर करती है। वह बृहस्पतिवार को संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के वेद विज्ञान अनुसंधान केंद्र के तत्वावधान में आयोजित वेद व्याख्यानमाला के तहत आयोजित संगीत चिकित्सा पर व्याख्यान दे रही थीं।
विज्ञापन

डॉ. अर्चना ने कहा कि सामवेद से संगीत की उत्पत्ति हुई है। अथर्ववेद मे बहुत ऐसे मंत्र हैं जिनसे चिकित्सा होती है। गंभीर आवाज से पित्त का उपचार होता है, मीठी आवाज से कफ को दूर किया जाता है। शब्द कौतुहल में ध्वनियों से रोगों का निवारण का वर्णन मिलते हैं। समुद्रगुप्त के वीणावादन के समय बसंत ऋतु का आभास होता था। अध्यक्षता कुलपति प्रो. राजाराम शुक्ल ने किया। इस दौरान प्रो. महेंद्र नाथ पांडेय, प्रो. हरिप्रसाद अधिकारी, प्रो. रमेश प्रसाद, प्रो. अमित कुमार शुक्ला, डॉ. सत्येंद्र कुमार यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed