फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi weather: Varanasi in grip of cold wave, minimum temperature 10.5 degree Celsius, IMD warns!

Varanasi weather: शीतलहर की चपेट में वाराणसी, कोहरे के कारण कई ट्रेनें भी लेट, IMD ने दी चेतावनी!

Tue, 03 Jan 2023 09:50 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 03 Jan 2023 09:50 AM IST
सार

उत्तर पश्चिमी हवाओं में नमी अधिक होने से गलन भी ज्यादा रही। शाम होते ही पछुआ हवाएं और तेज हो गईं। मौसम विभाग ने अगले तीन-चार दिनों तक ऐसे ही मौसम रहने की संभावना जताई है।

विज्ञापन
Varanasi weather: Varanasi in grip of cold wave, minimum temperature 10.5 degree Celsius, IMD warns!
शीतलहर की चपेट में वाराणसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी में शीतलहर का प्रकोप मंगलवार को भी जारी रहा। सुबह से ही शीतलहर जारी रही। सोमवार को भी दिन में धूप नहीं निकली और उत्तर पश्चिमी हवाओं में नमी अधिक होने से गलन भी ज्यादा रही। शाम होते ही पछुआ हवाएं और तेज हो गईं। मौसम विभाग ने अगले तीन-चार दिनों तक ऐसे ही मौसम रहने की संभावना जताई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ और पहाड़ों पर बर्फबारी की वजह से ही मौसम में बदलाव हुआ है। अभी शीतलहर का असर रहेगा।
विज्ञापन

Varanasi weather: Varanasi in grip of cold wave, minimum temperature 10.5 degree Celsius, IMD warns!
कोहरे के बीच से निकलती ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
बेगमपुरा एक्सप्रेस 11 घंटे हुई लेट, यात्री रहे परेशान
कोहरे के कारण ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो रहा है। सोमवार को बेगमपुरा एक्सप्रेस 11 घंटे लेट रही, जबकि अर्चना सुपरफास्ट एक्सप्रेस नौ घंटे लेट रही। इसके चलते यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कैंट स्टेशन से गुजरने वाली अधिकांश ट्रेनें देर से आईं। सोमवार को दून एक्सप्रेस 5:08 घंटे, बेगमपुरा एक्सप्रेस 11:07 घंटे, अर्चना सुपरफास्ट एक्सप्रेस 9:07 घंटे, गंगा सतलुज एक्सप्रेस 7:51 घंटे, गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस 6:53 घंटे, हिमगिरी एक्सप्रेस 5:50 घंटे, कोलकाता एक्सप्रेस 4:32 घंटे, अमृतसर-हावड़ा मेल 4:23 घंटे देरी से रवाना हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed