Varanasi Weather: दोपहर में लोगों को सताने लगी है गर्मी, बढ़ने लगा तापमान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वसंत पंचमी के बाद से ही वाराणसी समेत पूर्वांचल में मौसम साफ हो गया है। दिन में इतनी तेज धूप हो रही है कि लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा है। इसके अलावा शाम को भी मौसम इतना गर्म हो गया है कि लोगों को पंखा चलाना पड़ रहा है। सोमवार की सुबह भी धूप निकली, जो दोपहर तक गर्मी का अहसास करा देगी।
मौसम वैज्ञानिक के अनुसार अब मौसम इसी तरह सामान्य रहने की संभावना है। रविवार को सुबह अच्छी धूप हुई। देखते देखते दोपहर तक धूप इतनी तेज हो गई कि लोग गर्म कपड़ा उतारकर रख दिए। इधर शाम को भी गर्मी लगने की वजह से अब बहुत से लोगों ने रजाई, कंबल भी ओढ़ना बंद कर दिया है।
इधर शनिवार की तुलना में रविवार को अधिकतम तापमान में .4 डिग्री का बदलाव हुआ। शनिवार को अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री रहा जबकि रविवार को 29.2 रहा। न्यूनतम भी 13.6 रिकार्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय के अनुसार अभी इस सप्ताह तक धूप इसी तरह होने की संभावना है।
अब करीब-करीब गर्मी ने दस्तक दे दी है। धूप के साथ होती सुबह दोपहर तक गर्मी हो जाती है। अब सर्दी सिर्फ सुबह और शाम की बची है। फिलहाल अभी मौसम का मिजाज नहीं बदलता दिख रहा है। जिससे बारिश हो सके और सर्दी कुछ दिनों के लिए फिर लौट आए।
लोगों को अब गर्मी का अहसास हो रहा है। सुबह निकलती धूप दोपहर में गर्मी ले आती है। अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने वाला है। धीरे-धीरे तापमान बढ़ता जा रहा है।