फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Weather Uttar Pradesh: temperature down cold wave in varanasi

Varanasi Weather: हवा का रुख बदला, गलन बरकरार, 20 तक राहत के नहीं आसार 

Mon, 18 Jan 2021 01:00 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 18 Jan 2021 01:00 PM IST
विज्ञापन
Varanasi Weather Uttar Pradesh: temperature down cold wave in varanasi
वाराणसी मौसम। - फोटो : अमर उजाला

तीन चार दिनों से चल रही नम पछुआ हवाओं का रुख अब बदल गया है। धरातल से एक किलोमीटर ऊपर तक पुरवा हवा चलने की वजह से नमी भी बढ़ गई है। रविवार को दिन में धूप न निकलने से गलन अधिक रही, रात में कोहरा भी छाया रहा। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि धरातल से एक किलोमीटर ऊपर तक नम पुरवा हवाएं चलने लगी हैं। 20 जनवरी तक वाराणसी और आसपास के जिलों में कोहरा छाने के साथ ही ठंड भी बढ़ेगी।

विज्ञापन

Varanasi Weather Uttar Pradesh: temperature down cold wave in varanasi

शुक्रवार-शनिवार को दिन में धूप होने केबाद भी पछुआ हवाएं चलते रहने से लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल पाई। रविवार को भी सुबह 10 बजे तक कोहरा छाया रहा। रविवार को अधिकतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान भी 10.8 डिग्री रिकार्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Varanasi Weather Uttar Pradesh: temperature down cold wave in varanasi

मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय के मुताबिक आम तौर पर जनवरी में अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहना चाहिए। हालांकि रविवार को 18 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा जो सामान्य से चार डिग्री कम है। बताया कि सामान्य से अगर पांच डिग्री कम तापमान हो तो शीतलहर कही जा सकती है। अभी शीतलहर का प्रकोप जैसी कोई बात नहीं है।

विज्ञापन

Varanasi Weather Uttar Pradesh: temperature down cold wave in varanasi
अलाव जलाकर ठंड से बचाव करते लोग। - फोटो : अमर उजाला

तापमान में उतार चढ़ाव जारी
पिछले एक सप्ताह से तापमान में उतार चढ़ाव जारी है। कभी अधिकतम तापमान 15 डिग्री पहुंच रहा है तो कभी न्यूनतम तापमान पांच डिग्री रिकार्ड किया गया है। यही कारण है कि ठंड से जिस तरह की राहत मिलनी चाहिए, वैसा नहीं मिल पा रही है।

Varanasi Weather Uttar Pradesh: temperature down cold wave in varanasi
वाराणसी मौसम। - फोटो : अमर उजाला

तारीख        अधिकतम     तापमान 
17 जनवरी  18.2         10.8
16 जनवरी  17.0          10.6
15 जनवरी   17.0         8.2
14 जनवरी  15.6           5.6
13 जनवरी  19.6            6.8
12 जनवरी  18.0           9.6
11 जनवरी   22.0        13.6
(तापमान डिग्री सेल्सियस में है।)

Varanasi Weather Uttar Pradesh: temperature down cold wave in varanasi

अस्पतालों के वार्डों में लगा रूम हीटर
जिस तरह से ठंड बढ़ती जा रही है, अब अस्पतालों में भर्ती मरीजों की सेहत पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। जिला महिला अस्पताल कबीरचौरा के वार्डों में भर्ती गर्भवती महिलाओं, नवजात बच्चों की सुरक्षा के लिए रूम हीटर लगवा दिया गया है। इसके अलावा मंडलीय अस्पताल में भी कुछ वार्डों में हीटर लगवाया गया है। महिला अस्पताल की एआईसी डॉ. लिली श्रीवास्तव ने बताया कि वार्डों में चार से पांच हीटर लगवाया गया है, जिससे कि ठंड से बचाया जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed