{"_id":"61dd0380778f0e40943ce97e","slug":"varanasi-weather-updates-temperature-drop-chance-of-drizzle-with-moist-winds","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी मौसम अपडेट: तापमान में हुई गिरावट, नम हवाओं के साथ ही बूंदाबांदी की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी मौसम अपडेट: तापमान में हुई गिरावट, नम हवाओं के साथ ही बूंदाबांदी की संभावना
Tue, 11 Jan 2022 09:41 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 11 Jan 2022 09:41 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी में कोहरा छाया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में सोमवार को दिनभर धूप निकलने के बाद मंगलवार की सुबह कोहरे के साथ हुई। आज भी धूप नहीं निकलने की संभावना है। कल धूप निकलने से लोगों ने राहत महसूस की। धूप निकलने का ही असर रहा कि सोमवार को ठंड भी कम ही रही। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार अभी बुधवार तक पश्चिमी विक्षोभ के असर से नम हवाओं के चलने के साथ ही बूंदाबांदी की संभावना है।
विज्ञापन
इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा और कोहरा पड़ने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय के अनुसार जम्मू कश्मीर में दो दिन पहले से सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से वाराणसी और आसपास के इलाकों में बूंदाबांदी हो रही है। आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन
मंगलवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहेगा। सोमवार को अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन