{"_id":"61d517ce520b4e622005093f","slug":"varanasi-weather-update-weather-changed-after-two-days-of-sunshine-galan-disturbed-shadow-fog-in-city","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी मौसम: दो दिन धूप निकलने के बाद बदला मौसम, गलन ने किया परेशान, शहर में छाया कोहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी मौसम: दो दिन धूप निकलने के बाद बदला मौसम, गलन ने किया परेशान, शहर में छाया कोहरा
Wed, 05 Jan 2022 09:30 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 05 Jan 2022 09:30 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी में मौसम
- फोटो : अमर उजाला
दो दिन धूप निकलने के बाद एक बार फिर से वही गलन ने परेशान कर दिया है। बुधवार सुबह से ही कोहरा छाया हुआ है, आज फिर धूप नहीं निकली है। चार पांच दिनों से दिन में नम हवाओं के चलने से हो रही गलन से मंगलवार को लोगों ने थोड़ी राहत महसूस की थी। हालांकि शाम को गलन बढ़ गई।
विज्ञापन
यही कारण रहा कि सोमवार की तुलना में अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 22 पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस कम होकर 7 तक पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार बुधवार के बाद से वाराणसी और आसपास के जिलों में बादल छाए रहने के साथ ही बूंदाबांदी की भी संभावना है।
विज्ञापन
पिछले तीन दिनों से रात में कोहरा भी अधिक छाया रहा, जिसका असर अगले दिन सुबह तक भी देखा गया। मंगलवार की रात में शहरी और ग्रामीण इलाकों में कोहरा भी छाने लगा। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि जम्मू कश्मीर में एक पश्चिमी विक्षोभ मंगलवार को सक्रिय हुआ है। इसका असर बुधवार के बाद से यहां दिखने लगेगा। नम हवाओं के साथ ही बादल छाए रहने और बूंदाबांदी की संभावना है।