फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Weather Update Today weather forecast in hindi Chance of cold increasing due to rain

Varanasi Weather: काशी में मौसम ने ली करवट, बूंदाबांदी की संभावना; जानें- कैसा रहेगा अगले चार दिनों का मौसम

Mon, 23 Dec 2024 11:35 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 23 Dec 2024 11:35 AM IST
सार

Varanasi Weather Update: वाराणसी में मौसम का मिजाज सोमवार की सुबह अचानक बदल गया। आसमान में बादल छा गए। ठंड हवा चलने लगी। हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही धूप खिल गई। 

विज्ञापन
Varanasi Weather Update Today weather forecast in hindi Chance of cold increasing due to rain
वाराणसी गंगा घाट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में पिछले तीन-चार दिन से मौसम में तेजी से उलटफेर देखने को मिल रहा है। इस बीच सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ले लिया। सुबह आसमान में काले बादल छा गए। बादलों की आवाजाही के साथ ही हवा भी चलने लगी। हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही धूप निकली, लेकिन असर कम रहा। ऐसे में मौसम विशेषज्ञ की मानें तो बूंदाबांदी के भी आसार हैं।  

विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले दिन में धूप असरदार होने से लोग राहत महसूस कर रहे थे, ठंड भी कम हो गई थी। इस बीच सोमवार से मौसम फिर बदल गया है। उधर, रविवार को भी दिन में धूप अच्छी रही। हालांकि धूप खत्म होते ही ठंड दो दिन की तुलना में कुछ ज्यादा महसूस हुई। इस बीच तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। 
विज्ञापन


रविवार को अधिकतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो औसत से 2.4 अधिक रहा तो न्यूनतम तापमान भी 9.2 रिकॉर्ड किया गया। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि सोमवार को मौसम में बदलाव हुआ है। ऐसे में बूंदाबांदी के साथ ठंड बढ़ने के भी आसार हैं। अगले तीन-चार दिन ऐसे ही मौसम के बने रहने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed