मौसम अपडेट: आज भी बारिश की संभावना, आसमान में छाए बादल, जानें कब तक रहेगा ऐसा मौसम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में आज भी बारिश का मौसम बना हुआ है। आसमान में बादल छाए हुए हैं। पिछले दो दिनों से हो रही बारिश की वजह से लोगों गर्मी और उमस से काफी राहत मिली है। तापमान में भी गिरावट आई है। वहीं, बारिश से किसान भी खुश नजर आ रहे हैं।
मौसम वैज्ञानिकों ने आज भी बारिश की संभावना जताई है। उनका कहना है कि यह मौमस अगले कई दिनों तक बना रह सकता है। हालांकि मंगलवार की सुबह में उमस परेशानी बढ़ा रही है, वहीं हवा के झरोखे भी चल रहे हैं।
करीब 20 दिन से झमाझम बारिश को तरस रही काशी की जमीन पर नम पुरवा हवाओं के साथ आए बादल जमकर रविवार को जमकर बरसे थे। जिससे न सिर्फ गर्मी और उमस से बेहाल लोग को सुकून मिला। वहीं किसान भी मुस्कुरा उठे। सोमवार को भी हल्की बारिश हुई। पिछले 24 घंटे में तापमान में भी पांच डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई।
मौसम विभाग ने 22.6 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि मैदानी भागों में फिर से मानसून की सक्रियता की वजह से ही मौसम बदला है। अभी दो-तीन दिन ऐसे ही मौसम रहेगा।
बारिश के बाद तो कई इलाकों में धान की रोपाई भी शुरू हो गई। नहर के पानी के भरोसे धान की खेती करने वाले बड़ागांव के किसान इकबाल सिंह, प्यारे पटेल, मोहसिन रजा शास्त्री, गणेश पटेल, अशोक सिंह पटेल का कहना है कि नहर पहले से ही सूखी थी और ऊपर से बारिश न होने से परेशानी और बढ़ गई थी। रविवार की बारिश से थोड़ी राहत मिली है।
छह घंटे से बंद रही बिजली
बारिश बंद होने के बाद आईटीआई उपकेंद्र के उपभोक्ताओं को बिजली कटौती से जूझना पड़ा। मोहनपुर कॉलोनी, नसीरपुर समेत कई इलाकों में दोपहर 12 बजे से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शाम लगभग छह बजे तक यहां बिजली की आपूर्ति नहीं हो सकी थी।