{"_id":"6639df860a491f9a9c0e601f","slug":"varanasi-weather-update-of-yellow-alert-of-storm-and-rain-in-many-districts-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi Weather: वाराणसी सहित पूर्वांचल के कई जिलों में येलो अलर्ट, अगले 6 दिन तक आंधी के साथ बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi Weather: वाराणसी सहित पूर्वांचल के कई जिलों में येलो अलर्ट, अगले 6 दिन तक आंधी के साथ बारिश के आसार
Tue, 07 May 2024 01:30 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 07 May 2024 01:30 PM IST
सार
काशी में मौसम ने करवट ली है। कई दिनों से तपा रही धूप और गर्मी से मामूली राहत मिली है। सुबह - शाम ठंडी हवा राहत दे रही तो दिन में तेज धूप थोड़ी गर्मी का एहसास करा रही है।
विज्ञापन
धूप से बचने के लिए गमछा और छाता का सहारा लेकर जाते छात्र-छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में भीषण गर्मी से मामूली राहत मिली है, लेकिन धूप तेज होने से सड़कों से लेकर घाटों तक सन्नाटा पसरा है। सोमवार की सुबह ठंडी हवा के साथ हुई तो लोगों को राहत तो मिली, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही धूप तेज होने लगा। इधर, मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
ऐसे बदल रहा मौसम
सोमवार को दिन में तेज धूप के बाद रात से मौसम तेजी से बदला है। मंगलवार की सुबह से ही इसका असर देखने को मिल रहा है। नम पछुआ हवाओं के चलने की वजह से धूप का असर भी कम है, इस वजह से लोगों को गर्मी से मामूली राहत मिली है।
विज्ञापन
क्या कहते हैं विशेषज्ञ
बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से वाराणसी से लेकर बलिया, गाजीपुर, जौनपुर सहित पूर्वांचल के कई जिलों को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके तहत 7 से 12 मई तक आंधी के साथ बारिश भी की संभावना है। इस वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिलने के साथ ही तापमान में भी गिरावट के आसार हैं।
विज्ञापन