फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Weather Update of hot during day and cold at night

Varanasi Weather: बनारस में दिन में गर्मी और रात में सिहरन, 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा

Sat, 08 Nov 2025 03:25 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 08 Nov 2025 03:25 PM IST
सार

Varanasi Weather Update: वाराणसी में मौसम का मिजाज बदल गया है। दिन में गर्मी तो रात में सिहरन महसूस हो रही है। शुक्रवार को पछुआ हवा 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बही। 
 

विज्ञापन
Varanasi Weather Update of hot during day and cold at night
varanasi weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बनारस में दिन में गर्मी और रात में सिहरन सी महसूस हो रही है। एक ओर 14.5 डिग्री सेल्सियस के साथ इस सीजन की सबसे ठंडी रात शुक्रवार को रही। दूसरी ओर शुक्रवार को दिन में 30.1 डिग्री सेल्सियस और एक दिन पहले बृहस्पतिवार को 31.5 डिग्री के साथ बनारस प्रदेश का तीसरा सबसे गर्म शहर बन गया था। रात को 9 बजे के बाद सिहरन और रात 12 बजे के बाद ठंड महसूस हो रही है। पछुआ हवा 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बही। 

विज्ञापन


इन दिनों तापमान में भी 17 डिग्री का अंतर भी आ गया। यूपी के आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आगामी एक सप्ताह के दौरान मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं आने वाला है। 
विज्ञापन


वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने कहा कि अभी-अभी गुजरे पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी हिमालय में बर्फबारी हुई है। इससे प्रदेश के कई इलाकों में 5 से 10 डिग्री तक का अंतर आया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह में धुंध के साथ कहीं-कहीं हल्का फुल्का कोहरा पड़ने की भी संभावना है। हालांकि दिन के चढ़ने के साथ ही कोहरा समाप्त हो जाएगा।इससे पहले अक्तूबर में बरसात का रिकाॅर्ड बन चुका है। इस साल अक्तूबर में समान्य से 665 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed