फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Weather Update night twice cold as days and visibility dropped to zero

Varanasi Weather: रातें दिन से दोगुनी ठंडी, दृश्यता शून्य; सड़क पर डर-डर कर जाते दिखे लोग

Wed, 24 Dec 2025 01:22 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 24 Dec 2025 01:22 PM IST
सार

Varanasi Weather News: वाराणसी में रातें अब दिन से ज्यादा ठंडी हो रही हैं। रात में कोहरे और ठंड के कारण सड़कों- फ्लाईओवर पर वाहन रेंगते रहे। 

विज्ञापन
Varanasi Weather Update night twice cold as days and visibility dropped to zero
varanasi weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बनारस में मंगलवार को कोहरे के चलते दृश्यता शून्य रही। न तो भोर और न ही रात में सड़क पर 10 मीटर दूर तक कुछ नहीं दिखाई दिया। वाहन सड़कों पर रेंगते नजर आए। जिन मोटर साइकिलों में फॉग लाइट नहीं थी वो किसी दूसरे वाहन के पीछे-पीछे अपने गंतव्य पर चलते रहे। डर-डर कर लोग सड़क पर आते-जाते दिखाई दिए। शहर के सिंगल लेन फ्लाईओवर सबसे ज्यादा भयावह रहे।

विज्ञापन


इसके अलावा जिले में पूरे दिन और रात पछुआ हवा 6-8 किमी प्रति घंटे की गति से बही। पिछले छह दिनों तक दिन का तापमान घट रहा था लेकिन अब रातें भी ठंडी होती चली जा रही हैं। रातें दिन के मुकाबले दोगुनी ठंडी रहीं। मंगलवार का अधिकतम तापमान 18 डिग्री तो न्यूनतम तापमान सिर्फ 9 डिग्री सेल्सियस ही दर्ज किया गया।
विज्ञापन


राहत की बात ये रही कि मंगलवार को 11 बजे के बाद तीन घंटे के लिए हल्की धूप निकली। बड़ी संख्या में लोग गंगा घाट पर बैठकर या बोटिंग कर धूप लेते नजर आए। घाटों पर बैठे लोगों ने धूप ने बीते छह दिनों की ठंडक के बाद थोड़ी गर्माहट तो दे ही दी। फिर शाम 5 बजते-बजते अंधेरा छाने लगा और 17 मिनट में ही सूरज अस्त हो गए। इसके बाद फिर से कोहरा बढ़ता गया और दृश्यता 500 मीटर से 200 मीटर पर आ गई। जबकि राते 9 बजे तक फिर से कई स्थानों पर दृश्यता घटकर शून्य पर आ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

सातवें दिन भी शीत दिवस जैसी स्थिति

मंगलवार को लगातार सातवें दिन बनारस में शीत दिवस नहीं रहा, हालांकि वैसी ही स्थिति बनी रही। दरअसल, अधिकतम तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री ही कम था। मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी मानचित्र के मुताबिक पूरे उत्तर भारत में कोहरे की मोटी चादर फैली है। प्रदेश के उत्तरी तराई के जिलों और उससे लगे पूर्वांचल के जिलों से कोहरे की परत पूरी तरह से नहीं उठने के कारण कोल्ड डे है। यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह के अनुसार जिले में 24 और 25 दिसंबर को घने कोहरे के यलो अलर्ट की चेतावनी जारी कर दी गई है। घने कोहरे के चलते धूल प्रदूषक भी सड़क के आसपास जम रहे हैं।

इसे भी पढ़ें; वायरल वीडियो से मचा हड़कंप: कॉमेडियन चिरकुट बाबा ने लगाए गंभीर आरोप, पुलिस ने दी सफाई

15-20 डिग्री के बीच ही रहा पारा
बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बनारस में ठंडक अब भी ऐसे ही जारी रहेगी। इसमें कोई कमी आने की उम्मीद नहीं है। हो सकता है कि दिन का पारा 15 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच में ही गोता लगाए लेकिन इससे ज्यादा होने की संभावना कम ही है।

समीर ऐप पर एक्यूआई 132, एक्यूआई डॉट इन पर 340

कोहरा और ठंड बढ़ने के साथ ही हवा में प्रदूषण का स्तर फिर से खतरनाक हो गया है। बनारस की हवा रेड जोन में पहुंच चुकी है और एयर क्वालिटी इंडेक्स 341 तक पहुंच गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के समीर ऐप पर एक्यूआई 134 और निजी प्लेटफार्म एक्यूआई डॉट इन के अनुसार 340 दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के समीर ऐप और निजी प्लेटफॉर्म एक्यूआई डॉट इन पर दिख रहे वायु गुणवत्ता के आंकड़ों में अंतर है। बावजूद दोनों ही मंच वाराणसी की हवा को खराब बता रहे हैं। आंकड़ा कुछ अंक ऊपर-नीचे है, लेकिन पीएम 2.5 और पीएम 10 की मात्रा हवा में खतरनाक स्तर पर है। बच्चों, बुजुर्गों और सांस व हृदय रोगियों को विशेष सतर्कता रखने, बाहर निकलते समय मास्क पहनने की सलाह दी गई है। एक्यूआई डॉट इन पर मलदहिया का एक्यूआई 382, निराला नगर का 346, भेलूपुर का 334, अर्दली बाजार का 320 और बीएचयू का 318 था। समीर ऐप पर अर्दली बाजार का 175, मलदहिया का 134, बीएचयू का 113 और भेलूपुर का एक्यूआई 105 रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed