{"_id":"694b8b4e4d1d4b16a9082b89","slug":"video-viral-of-comedian-chirkut-baba-accusing-police-in-ghazipur-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायरल वीडियो से मचा हड़कंप: कॉमेडियन चिरकुट बाबा ने लगाए गंभीर आरोप, पुलिस ने दी सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वायरल वीडियो से मचा हड़कंप: कॉमेडियन चिरकुट बाबा ने लगाए गंभीर आरोप, पुलिस ने दी सफाई
Wed, 24 Dec 2025 12:16 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 24 Dec 2025 12:16 PM IST
सार
Ghazipur News: गाजीपुर जिले में चर्चित कॉमेडियन चिरकुट बाबा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसको लेकर पुलिस ने सफाई दी है। साथ ही पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
कॉमेडियन चिरकुट बाबा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजीपुर जिले के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के देवा गांव निवासी चर्चित कॉमेडियन चिरकुट बाबा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में चिरकुट बाबा पुलिस के सामने चिल्लाते हुए यह कहते नजर आ रहे हैं कि उनकी पत्नी और बच्चों को घसीटकर ले जाया जा रहा है। आरोप लगाया कि बीते तीन दिनों से वह थाने में तहरीर देकर गुहार लगा रहे हैं कि उनकी किडनैपिंग या हत्या हो सकती है, लेकिन पुलिस उनकी सुनवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन
वीडियो में चिरकुट बाबा ने पुलिस पर भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है। सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
दुल्लहपुर थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने सफाई देते हुए बताया कि चिरकुट बाबा एक यूट्यूब कॉमेडियन हैं। उनके कार्यक्रम में एक महिला कार्य करती थी, जो अब किसी कारणवश काम नहीं कर रही है। इसी बात को लेकर चिरकुट बाबा महिला के भाइयों पर आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; यूपी में बड़ी घटना: महज तीन घंटे के अंदर भाई-बहन की मौत, सीने में थी जकड़न; कर रहे थे उल्टी-दस्त
थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल वायरल वीडियो के बाद मामला सुर्खियों में है और क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है। लोग पुलिस जांच के निष्कर्ष का इंतजार कर रहे हैं, जिससे सच्चाई सामने आ सके।