{"_id":"6a7172daf68ca850b40f7716","slug":"varanasi-weather-update-monsoon-to-intensify-heavy-rain-likely-over-the-next-4-5-days-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi Weather: मानसून होगा और सक्रिय, अगले 4-5 दिन भारी बारिश के आसार; येलो अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi Weather: मानसून होगा और सक्रिय, अगले 4-5 दिन भारी बारिश के आसार; येलो अलर्ट जारी
Tue, 04 Aug 2026 10:34 AM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Tue, 04 Aug 2026 10:34 AM IST
सार
वाराणसी में एक बार फिर मौसम ने करवट ले लिया है। सोमवार की देर रात और मंगलवार की भोर में हल्की बारिश हुई। जिससे मौसम सुहाना हो गया है। वहीं अगले 4-5 दिनों तक बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
वाराणसी में हल्की बारिश से मौसम हुआ सुहाना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय होने जा रहा है। सोमवार की देर रात में बारिश हुई। इससे पहले रविवार देर रात से सोमवार सुबह तक 47 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग ने चार से पांच दिन भारी बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
रविवार देर रात एक बजे तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश ने सोमवार सुबह तक शहर को तरबतर कर दिया। गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली। बारिश के बाद अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि हवा में नमी बढ़ने से आर्द्रता 90 प्रतिशत तक पहुंच गई।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान पर बना निम्न दबाव क्षेत्र उत्तर की ओर बढ़ते हुए कमजोर पड़ गया है। इसके साथ ही मानसूनी द्रोणी अपनी सामान्य स्थिति के करीब बीकानेर, दिल्ली, लखनऊ, पटना होते हुए मणिपुर तक पहुंच गई है। वहीं, उत्तर-पूर्वी राजस्थान और प्रदेश के दक्षिण-मध्य भाग में बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण गंगा के मैदानी क्षेत्रों में मानसूनी प्रवाह मजबूत हो गया है।
विज्ञापन
प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में व्यापक वर्षा होने के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है। लगातार बारिश से अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज हो सकती है।