{"_id":"69c233b9687e29d60f09902f","slug":"varanasi-weather-update-march-second-spell-of-rain-approaches-another-western-disturbance-is-on-its-way-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi Weather: मार्च की दूसरी बारिश नजदीक, फिर आ रहा पश्चिमी विक्षोभ; जानें- आने वाले दिनों में मौसम का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi Weather: मार्च की दूसरी बारिश नजदीक, फिर आ रहा पश्चिमी विक्षोभ; जानें- आने वाले दिनों में मौसम का हाल
Tue, 24 Mar 2026 12:18 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Tue, 24 Mar 2026 12:18 PM IST
सार
Varanasi News: वाराणसी जिले में मौसम फिर से करवट लेने वाला है। मार्च की दूसरी बारिश नजदीक है। विभाग की ओर से 27 से 28 मार्च तक बारिश की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
Rain in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी जिले में अगले 4-5 दिनों में मार्च महीने की दूसरी बारिश होने के आसार हैं। उत्तर भारत में सप्ताह भर के भीतर दूसरा पश्चिमी विक्षोभ काशी में दस्तक दे सकता है। इससे तेज हवा के साथ बारिश की भी उम्मीद जताई जा रही है। मौसम विज्ञान विभाग की ओर से 27 से 28 मार्च तक बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं अनुमानित तापमान भी 3 से 4 डिग्री तक नीचे आ सकता है।
विज्ञापन
पहली बार ऐसा होगा कि काशी में मार्च महीने में एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकते हैं। सोमवार को सूरज की तपती किरणों ने जिले का पारा एक ही दिन में चार डिग्री तक बढ़ा दिया। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से 0.7 डिग्री नीचे 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री नीचे 17.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हवा अधिकतम 10 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से बही।
विज्ञापन
यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दोबारा पश्चिमी विक्षोभ के आसार बन रहे हैं। मार्च महीने में यह थोड़ा दुर्लभ है, हालांकि अभी तक इसका कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन