{"_id":"69bfa79b0dfb3776a90bae7a","slug":"varanasi-weather-unseasonal-rains-and-march-chronology-date-back-four-years-nights-remain-chilly-2026-03-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi Weather: बनारस, बेमौसम बारिश और मार्च की क्रोनोलॉजी 4 साल पुरानी; रात में रही सिहरन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi Weather: बनारस, बेमौसम बारिश और मार्च की क्रोनोलॉजी 4 साल पुरानी; रात में रही सिहरन
Sun, 22 Mar 2026 01:56 PM IST
Aman Vishwakarma
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Aman Vishwakarma
Updated Sun, 22 Mar 2026 01:56 PM IST
सार
Varanasi News: वाराणसी में मार्च का आधा महीने बीतने के बाद एक बाद फिर से रात में सिहरन शुरू हो गई है। हवाओं में भी ठंड महसूस की जा रही है। जिले में बीते शुक्रवार के बाद आधी रात में तीन मिलीमीटर बारिश हुई।
विज्ञापन
Varanasi weather
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
UP Weather News: बनारस, बेमौसम बारिश और 20-21 मार्च के बीच की क्रोनोलॉजी चार साल पुरानी है। जिले में पिछले चार वर्षों (2023 से 2026) के दौरान 20-21 मार्च के बीच चार बार बेमौसम बारिश हो चुकी है। इससे पहले 2022 में भयानक गर्मी पड़ी थी, जब तापमान 40 डिग्री के करीब था, लेकिन इस बार यह 17 डिग्री तक आ गया है।
विज्ञापन
जिले में शुक्रवार के बाद आधी रात में तीन मिलीमीटर बारिश हुई। 25-30 किमी प्रति घंटे की गति से हवा भी चली। बारिश के चलते काशीवासियों को रात में जनवरी जैसी सिहरन महसूस हुई।
विज्ञापन
लहरतारा, मंडुवाडीह, सिगरा, भेलूपुर, पांडेयपुर सहित कई ग्रामीण इलाकों में रात तीन बजे तक करीब आधे घंटे तक लगातार बादल बरसते रहे। इससे शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान सामान्य से 6.2 डिग्री नीचे गिरकर 28.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान दो दिन के मुकाबले चार डिग्री गिरकर 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
लखनऊ स्थित यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अब अगले 5-6 दिनों तक बारिश के कोई आसार नहीं हैं। तापमान 7 से 10 डिग्री तक ऊपर चढ़ सकता है। इसके पीछे वजह यह है कि पिछले कई दिनों से प्रदेश से होकर गुजर रहा पश्चिमी विक्षोभ कमजोर हो गया है। इससे बादलों की आवाजाही कम होगी, मौसम साफ रहेगा और कड़ी धूप खिलेगी। वहीं, जहां अधिक बारिश होगी, वहां धुंध भी छा सकती है।
पांच साल में 20 मार्च को ऐसा रहा मौसम
- 20 मार्च 2025 को अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस।
- 20 मार्च 2024 को अधिकतम तापमान 24.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस।
- 20 मार्च 2023 को अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस।
- 20 मार्च 2022 को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस।