{"_id":"658cfe0a5f90d76ba40ef856","slug":"varanasi-weather-thickest-fog-of-the-season-with-zero-visibility-meteorological-department-issued-alert-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi Weather: जीरो विजिबिलिटी के साथ सीजन का सबसे घना कोहरा, IMD ने पांच दिनों के लिए जारी किया अलर्ट!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi Weather: जीरो विजिबिलिटी के साथ सीजन का सबसे घना कोहरा, IMD ने पांच दिनों के लिए जारी किया अलर्ट!
Thu, 28 Dec 2023 10:19 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Thu, 28 Dec 2023 10:19 AM IST
सार
वाराणसी में बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक और न्यूनतम भी सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। गुरुवार को भी सुबह कोहरे की चादर देखने का मिली। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 5 दिनों तक कोहरे का असर रहेगा और दो जनवरी को बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
कैंट रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म का दृश्य
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव अब बनारस में नजर आने लगा है। बुधवार को सीजन का सबसे घना कोहरा छाया रहा वहीं गुरुवार को भी कोहरे की चादर देखने को मिली। गुरुवार भोर में विजिबिलिटी शून्य थी।
विज्ञापन
बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक और न्यूनतम भी सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 5 दिनों तक कोहरे का असर रहेगा और दो जनवरी को बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
शहर से लेकर गांव तक बुधवार को कोहरे के कारण दृश्यता प्रभावित हुई। एक घाट से दूसरे घाट तक कुछ भी नजर नहीं आ रहा था। शहर की सड़कों पर भी दिन में ही लोग वाहनों की लाइट जलाकर चल रहे थे। मध्य रात्रि के बाद से कोहरा छाने लगा था। चार बजे भोर तक कोहरा बढ़ता चला गया। सुबह छह बजे तक कोहरे के कारण हाइवे पर वाहन रेंगते चल रहे थे। सूर्योदय के बाद भी आसमान कोहरे की चादर में लिपटा रहा। धूप निकलने के बाद शहर के अंदर कोहरे का असर तो कम हुआ, लेकिन बाहरी इलाके में दोपहर तक छाया रहा। आईएमडी के अनुसार अधिकतम तापमान 24.6 और न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
एक्यूआई पहुंचा 90 से ऊपर
शहर में कोहरे के कारण प्रदूषण का स्तर भी प्रभावित हुआ। शहर का औसत एक्यूआई 95 दर्ज किया गया। अर्दली बाजार का एक्यूआई 89, भेलूपुर का 98, मलदहिया का 99 और बीएचयू का 86 दर्ज किया गया।