Varanasi weather: ठंडी सुबह के साथ दिन की शुरुआत, जानें कैसा रहेगा मौसम
पूर्वांचल में पिछले कई दिनों से मौसम का मिजाज बदल गया है। पिछले दो-तीन दिनों से वाराणसी में हल्की बारिश सुबह हो जाती है। जिससे दोपहर तक मौसम खुशनुमा हो जाता है। हालांकि उससे पहले काफी दिनों तक काशीवासियों गर्मी का सामना करना पड़ा है।
बनारस में दोपहर बाद लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ता है। धूप इतनी तेज हो जाती है, कि पता ही नहीं चल पाता है कि यह मौसम बारिश का है। आधी जुलाई बीत जाने के बाद से शहरवासियों बारिश नहीं देखी है।
हालांकि आज गुरुवार को बारिश तो नहीं हुई, लेकिन ठंडी मौसम के साथ सुबह हुई। अब धीरे-धीरे पारा भी चढ़ रहा है। वाराणसी में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक रहने की आशंका है।
हवा की गुणवत्ता भी ठीक
वाराणसी की हवा भी साफ है, फिलहाल एयर क्वालिटी की गुणवत्ता भी ठीक है। बारिश से मौसम के साथ हवा भी स्वच्छ हो जाती है। हालांकि पूर्वांचल के अन्य जिलों में बारिश हो जाने से मौसम बदल जाता है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आज हल्की बारिश हो सकती है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत भी मिल सकती है। इस समय मौसम में गर्मी दोपहर के समय ज्यादा देखने को मिलती है। शाम के समय उमस हो जाती है।