{"_id":"5ff94d941105907fec4eec0d","slug":"varanasi-weather-snowfall-effect-on-mountains-cloudy-sky-cold-returned","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi Weather : पहाड़ों पर बर्फबारी का असर, आसमान में छाए बादल, लौटी ठंड ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi Weather : पहाड़ों पर बर्फबारी का असर, आसमान में छाए बादल, लौटी ठंड
Sat, 09 Jan 2021 12:00 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sat, 09 Jan 2021 12:00 PM IST
विज्ञापन
हाईवे पर लाइट जलाकर जाते वाहन।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहाड़ों पर बर्फबारी का असर अब पूर्वांचल में भी होने लगा है। शनिवार सुबह से मौसम का रुख अब दोबारा बदलाव की ओर है। अब ठंड दोबारा लौट आई है।शनिवार की सुबह आसमान में बादलों की सक्रियता भी रही और कोहरे का असर भी रहा।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार जल्द ही मौसम का रुख बदलेगा और बादलों की सक्रियता का दौर भी पूरी तरह खत्म होगा। इसी के साथ ही पश्चिमी विक्षोभ का असर मैदानी इलाकों तक असर करेगा। आने वाले दिनों में मौसम साफ होगा और ठंड के साथ ही गलन भी पूरी तरह सप्ताह भर असर करेगा। मौसम विभाग की ओर से जारी सैटेलाइट तस्वीरों में पूर्वांचल में बादलों की मामूली सक्रियता बनी हुई है। जबकि पश्चिमी विक्षोभ का असर होने से पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी हो रही है।
विज्ञापन
बीते चौबीस घंटों में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा, न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक रहा। आर्द्रता अधिकतम 91 और न्यूनतम 66 फीसद दर्ज की गई।
विज्ञापन