फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Weather Signs of cold winds blowing from Himalayas BHU remains most polluted

Varanasi Weather: हिमालय से ठंडी हवाओं के चलने के संकेत मिले, वाराणसी में बीएचयू रहा ज्यादा प्रदूषित

Sat, 22 Nov 2025 06:12 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 22 Nov 2025 06:12 AM IST
सार

UP Weather News: वाराणसी में सुबह छह बजे से लेकर आठ बजे तक धुंध और कोहरे छाया रहा। देर रात हवा में नमी 90 फीसदी दर्ज की गई। रात में कोहरे में इजाफा हो जा रहा है।

विज्ञापन
Varanasi Weather Signs of cold winds blowing from Himalayas BHU remains most polluted
वाराणसी के घाटों पर बढ़ने लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi News: बनारस में अब फिर से तापमान नीचे गिरेगा। हिमालय की ओर से ठंडी हवाओं के चलने का संकेत हो चुका है। बहरहाल पिछले एक सप्ताह से बनारस का तापमान थमा रहा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री कम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन


इसके अलावा शहरी इलाकों में अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। गांवों में कोहरे की शुरुआत हो गई है। लखनऊ स्थित यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह के अनुसार ठंडी पछुआ हवाओं का प्रवाह फिर से शुरू हो सकता है। ऐसे में प्रदेश के तापमान में फिर से गिरावट की संभावना बन गई है। प्रदेश में कोई भी सक्रिय मौसम तंत्र नहीं होने और हवा में परिवर्तन के वजह तापमान में बढ़ोत्तरी आई थी।

विज्ञापन

सबसे प्रदूषित रहा बीएचयू
शहर का एक्यूआई 140 अंक दर्ज किया गया। अभी यलो जोन में ही बना हुआ है। सबसे ज्यादा प्रदूषित इलाका बीएचयू रहा। यहां का एक्यूआई 173 अंक, भेलूपुर का 144 अंक, अर्दली बाजार का 135 अंक और मलदहिया का 109 अंक दर्ज किया गया।

बीएचयू का एक्यूआई 279
भेलूपुर का एक्यूआई 139, बीएचयू का 139 और मलदहिया का 133 दर्ज किया गया। भेलूपुर में पीएम 10 की अधिकतम मात्रा 168, पीएम 2.5 की अधिकतम मात्रा 301, बीएचयू में पीएम 10 की अधिकतम मात्रा 200, पीएम 2.5 की अधिकतम मात्रा 303, मलदहिया में पीएम 10 की अधिकतम मात्रा 174 और पीएम 2.5 की अधिकतम मात्रा 247 रही।

एक्यूआई डाट इन की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार औसत एक्यूआई 278 था। इसमें सबसे अधिक प्रदूषित इलाका अर्दली बाजार का रहा जहां का एक्यूआई 299 था। इसमें पीएम 10 की अधिकतम मात्रा 243 और पीएम 2.5 की अधिकतम मात्रा 224 थी। भेलूपुर का एक्यूआई 280 था। पीएम 10 की अधिकतम मात्रा 261 व पीएम 2.5 की अधिकतम मात्रा 205 रही। 

बीएचयू का एक्यूआई 279, पीएम 10 की अधिकतम मात्रा 260 व पीएम 2.5 की अधिकतम मात्रा 204, मलदहिया का एयर क्वालिटी इंडेक्स 267, पीएम 10 की अधिकतम मात्रा 269 व पीएम 2.5 की अधिकतम मात्रा 192 था।

विज्ञापन

घर के बाहर व्यायाम से बचें
स्वामी विवेकानंद भेलूपुर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. क्षितिज तिवारी ने बताया कि हवा में बढ़ते प्रदूषक तत्वों के कारण सांस के रोगियों, बच्चों और बुजुर्गों को दिक्कत हो सकती है। घर से बाहर निकलते समय मास्क लगाकर ही निकलना चाहिए। इस तरह के मौसम में अस्थमा रोगियों की समस्या ज्यादा बढ़ सकती है। ऐसे में जितना हो सके प्रदूषित इलाकों में निकलने से परहेज करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed