फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Weather Signs Monsoon Kashi Orange Alert Rain Today Maximum Temperature at 42 Degrees

Varanasi Weather: काशी में 25 जून तक मानसून की आहट, आज बारिश का ऑरेंज अलर्ट; अधिकतम तापमान 42 डिग्री

Fri, 05 Jun 2026 06:27 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 05 Jun 2026 06:27 AM IST
सार

वाराणसी में मानसून की आहट तेज हो गई है और 25 जून तक इसके पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए बारिश और गरज-चमक को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उमस और गर्मी से लोग बेहाल रहे।

विज्ञापन
Varanasi Weather Signs Monsoon Kashi Orange Alert Rain Today Maximum Temperature at 42 Degrees
वाराणसी में आज माैसम बदलने के आसार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi News: केरल में मानसून के प्रवेश के बाद अब काशी में भी मौसम का मिजाज बदलने लगा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 25 जून तक जिले में मानसून पहुंचने की संभावना है। हालांकि भारतीय मौसम विभाग ने अभी उत्तर प्रदेश में मानसून के प्रवेश की आधिकारिक तिथि घोषित नहीं की है, लेकिन हवा की दिशा और नमी की स्थिति को देखते हुए अगले तीन से चार दिनों में इसकी संभावित तिथि जारी की जा सकती है।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए वाराणसी में आंधी और बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पूर्वानुमान के अनुसार जिले में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिले में भीषण गर्मी का असर बना रहा। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.8 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम था। दिनभर तेज धूप और उमस ने लोगों को परेशान किया। दोपहर के समय 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलीं। वातावरण में नमी का स्तर 55 प्रतिशत तक पहुंच गया, जिससे उमस और बढ़ गई।

मौसम विभाग ने आगामी दिनों को लेकर भी चेतावनी जारी की है। छह से आठ जून तक मौसम सामान्य रहने की संभावना है, लेकिन नौ और दस जून को लू चलने की आशंका जताई गई है। इसे देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि लू की स्थिति बनने पर वाराणसी का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है। वहीं रात का तापमान भी 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग लगातार परिस्थितियों पर नजर बनाए हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed