फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Weather October receives August-like rainfall 645% more than Kota mercury may drop in two days

Weather: काशी में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, कश्मीर में बर्फबारी का होगा असर; अक्तूबर में अगस्त जैसी हुई थी बारिश

Fri, 07 Nov 2025 06:06 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 07 Nov 2025 06:06 AM IST
सार

Varanasi News: काशी में अगले दो दिनों में ठंड का माहाैल दिखने लगेगा। माैसम विज्ञानियों के अनुसार, कश्मीर में बर्फबारी का काफी असर पड़ेगा। इसके पहले अक्तूबर महीने में बारिश भी ठीकठाक हुई है।

विज्ञापन
Varanasi Weather October receives August-like rainfall 645% more than Kota mercury may drop in two days
बारिश के बाद कई जगह लग जाता है पानी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP Weather News: बनारस में अक्तूबर महीने में 645 गुना ज्यादा बारिश हुई। इस साल अक्तूबर में 210 मिलीमीटर तक बारिश हुई है। जबकि सामान्य औसत 28 मिमी बारिश का है। अब तक सबसे ज्यादा 142.8 मिमी बारिश का रिकॉर्ड 4 अक्तूबर, 1977 को बना था। इस बार इससे भी करीब 70 मिमी ज्यादा बरसात हुई। अक्तूबर महीने में औसतन दो दिन बारिश होती है लेकिन इस बार 10 दिन तक बारिश होती रही।

विज्ञापन


बनारस में अगस्त महीने की बारिश का कोटा 282 मिमी है जबकि अगस्त में लगभग 400 मिमी बरसात हुई थी। वहीं 1981 से लेकर 2010 के बीच अक्तूबर में औसत बारिश का आंकड़ा 30 मिमी तक रहा है। 31 अक्तूबर को बारिश के थमते ही ठंड शुरू हो गई, लेकिन बीएचयू के मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार नवंबर में 12-14 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं गिरेगा। वहीं कश्मीर में बर्फबारी शुरू होने से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ने के आसार जताए जा रहे हैं।

विज्ञापन

दोपहर में गर्मी, सुबह 11 किमी प्रति घंटे की गति से बही हवा
गुरुवार को दोपहर में गर्मी सी महसूस हुई लेकिन सुबह तेज पछुआ हवा 11 किमी प्रति घंटे की गति से चली। धूप भी काफी तीखी रही। जिले का अधिकतम तापमान सामान्य के बराबर 31.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.9 डिग्री ज्यादा 17.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बनारस में अगले छह दिनों तक कोहरा या धुंध छाने के आसार हैं। लेकिन अभी तक कोई अलर्ट नहीं जारी किया गया है।

विज्ञापन

धीरे-धीरे जोर पकड़ रही पछुआ हवा
बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि हिमालय की पहाड़ी पर बर्फबारी शुरू हो गई है। इसका असर अगले दो दिनों में ठंड के रूप में काशी में भी दिखेगा। प्रो. श्रीवास्तव ने बताया कि पछुआ हवा धीरे-धीरे जोर पकड़ रही है। इससे ठंड बढ़ेगी लेकिन इस नवंबर महीने भर न्यूनतम और अधिकतम तापमान 3-4 डिग्री तक गिर सकता है। इस नवंबर महीने में न्यूनतम तापमान 12-14 डिग्री सेल्सियस के बीच में ही रह सकता है। पारा के इससे ज्यादा नीचे गिरने की संभावना कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed