फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Weather news Cold wave, fog and melting continue in Banaras sunday coldest day

Varanasi Weather News: बनारस में शीतलहर, कोहरा और गलन की मार बरकरार, सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा रविवार

Mon, 09 Jan 2023 10:23 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 09 Jan 2023 10:23 AM IST
सार

 वाराणसी समेत आसपास के जिलों में शीतलहर, कोहरा और गलन की मार बरकरार जारी है। सोमवार सुबह से बनारस कोहरे की चादर लिपटा है। सुबह का तापमान पांच डिग्री सेल्सिय के आसपास रहा। 

विज्ञापन
Varanasi Weather news Cold wave, fog and melting continue in Banaras sunday coldest day
वाराणसी रिंग रोड पर छाया कोहरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिन बदल रहे लेकिन नहीं बदला रहा तो मौसम और ना ही कम हो रही मुश्किलें। वाराणसी समेत आसपास के जिलों मे शीतलहर, कोहरा और गलन की मार बरकरार जारी है। सोमवार सुबह से बनारस कोहरे की चादर लिपटा है। दृश्यता काफी कम है।  शहर से लेकर दूर-दराज गांवों, हाइवे और एयरपोर्ट पर अपने 30 मीटर आगे तक ही कुछ नजर नहीं आ रहा है। आज स्थिति बाकी के दिनों से भी खराब है।

विज्ञापन


सुबह का तापमान पांच डिग्री सेल्सिय के आसपास रहा। गलन भरी हवाओं के साथ ही रविवार को न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 3.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम है। सामान्य तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस होना चाहिए।  इससे ठंड और बढ़ गई। शीतलहर भी चली है। रविवार इस सीजन का अब तक का सबसे ठंडा दिन रहा।
विज्ञापन


मौसम विज्ञान विभाग के पास न्यूनतम तापमान के जो आंकड़े उपलब्ध हैं, उसके मुताबिक, तीन मंडलों (वाराणसी, मिर्जापुर और आजमगढ़) के 10 जिलों में वाराणसी सबसे सर्द रहा है। अधिकतम तापमान में भी सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस होना चाहिए, लेकिन रविवार को 15.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ें: सर्द रात में रैन बसेरों का हाल जानने निकले सीएम योगी, लोग बोले- जिंदगी भर ना भूल पाएंगे ये दिन

मौसम में बदलाव से दुश्वारियां ही दुश्वारियां

Varanasi Weather news Cold wave, fog and melting continue in Banaras sunday coldest day
वाराणसी में भीषण ठंड के बीच एक स्कूटी पर सवार परिवार - फोटो : अमर उजाला

बीते आठ दिनों से सर्दी अपने पूरे शबाब पर है। सुबह से शाम तक बदली, कोहरा और गलन की मार बरकरार है। ऐसे में घर से लेकर सड़क तक लोग ठंड से बचने के जतन करने में जुटे हैं। गर्म कपड़े की खरीद के साथ हीटर-ब्लोअर की भी बिक्री बढ़ गई है। इसी के साथ गर्म कपड़ों के तमाम अस्थाई बाजार सजे हुए हैं। शीतलहर व गलन से हर तबका बेहाल है। सबसे बुरा हाल रेहड़ी, पटरी पर दुकान और सब्जी लगाने वालों का है।

रोजी-रोटी के लिए कड़ाके की ठंड में लकड़ी, कागज और अन्य सामग्री से आस-पास आग तो जला रहे, लेकिन भला खुली सड़क पर इस हाड़-कंपाने वाली ठंड में उनको राहत नहीं मिल पा रही है। जनवरी महीने के कदम रखते ही मजदूर तबके के लिए ठंड मुसीबत बन गई है। एक तरफ बहुत लोगों का काम काज ठप हो गया है तो दूसरी ओर ठंड में पेट भरने के लिए मुकाबला करना मुश्किल है। मौसम में अचानक हुए परिवर्तन से दुश्वारियां ही दुश्वारियां हैं।

आने वाले दिनों में और बढेगी ठंड

Varanasi Weather news Cold wave, fog and melting continue in Banaras sunday coldest day
वाराणसी रिंग रोड पर छाया कोहरा - फोटो : अमर उजाला

जनवरी के पहले सप्ताह से ही मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। शुरूआती चार दिन तक धूप न निकलने के बाद शुक्रवार, शनिवार की तरह रविवार को भी दिन में धूप जरूर निकली, लेकिन पछुआ हवाओं में नमी अधिक होने की वजह से उसका भी कोई असर नहीं दिखा। इधर, शाम होते ही कोहरा छाने लगा। तेज हवाएं भी चलीं। इस वजह से ठंड ज्यादा लगी। मौसम में बदलाव की वजह से ही तापमान में भी कमी दर्ज की गई।

Varanasi Weather news Cold wave, fog and melting continue in Banaras sunday coldest day
वाराणसी में ठंड - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को अधिकतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस रहा। यानी शनिवार की अपेक्षा रविवार कोे तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस कम हुआ है। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने कहा कि  पहाड़ों से आने वाली उत्तर पश्चिमी की हवाओं के चलने की वजह से ठंड बढ़ी है। जिस तरह का मौसम बना है, उसे शीतलहर कहा जाएगा। आने वाले दिनों में तापमान में और कमी की संभावना है।  रविवार की शाम ढलते ढलते ही पारा लुढ़का है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed