{"_id":"5feaad53b67fe4062f5de349","slug":"varanasi-weather-galan-knocked-in-purvanchal-before-the-year-passed","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi Weather: साल गुजरने से पहले गलन ने पूर्वांचल में दी दस्तक, बारिश की भी संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi Weather: साल गुजरने से पहले गलन ने पूर्वांचल में दी दस्तक, बारिश की भी संभावना
Tue, 29 Dec 2020 09:45 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Tue, 29 Dec 2020 09:45 AM IST
विज्ञापन
हाईवे पर लाइट जलाकर जाते वाहन।
- फोटो : अमर उजाला।
पूर्वांचल में मौसम एक फिर करवट बदल रहा है। पहाड़ों पर बर्फबारी होने से कोहरे और गलन का दौर मैदानी इलाकों में दोबारा दस्तक दे चुका है। दिन में धूप भी हो रही है और सुबह शाम गलन का भी असर है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के असर से पारा भी नीचे गिरेगा और ठंड भी पर्याप्त होगी। वहीं मौसम विभाग ने नए साल के पहले पखवारे में बारिश की संभावना भी जताई है।
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह अंचलों में कोहरा भी रहा और दिन चढ़ने के साथ सूरज की रोशनी में कोहरा घुल भी गया। हालांकि, सुबह ठंडी हवाएं भी चलीं और गलन का भी पर्याप्त असर रहा।
विज्ञापन
बीते चौबीस घण्टों में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य रहा। आर्द्रता इस दौरान अधिकतम 85 फीसद और न्यूनतम 72 फीसद दर्ज की गई। मौसम विभाग की ओर से जारी सैटेलाइट तस्वीरों में पूर्वांचल में आसमान साफ है और मैदानी इलाकों में कोहरे की स्थिति है।
विज्ञापन