फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Weather Forecast Update Today scorching sun made one feel heat of June

Varanasi Weather: तीखी धूप ने जून की गर्मी का कराया एहसास, जानें- आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

Wed, 27 Mar 2024 10:45 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 27 Mar 2024 10:45 AM IST
सार

Varanasi Weather: वाराणसी में मौसम का मिजाज बदल गया है। होली वाले दिन भोर में बूंदाबांदी के बाद मौसम गर्म होने लगा है। तीखी धूप मई और जून की गर्मी का एहसास करा रही है। धूप के चलते सड़कों पर सन्नाटा दिखने लगा है।

विज्ञापन
Varanasi Weather Forecast Update Today scorching sun made one feel heat of June
Varanasi Weather News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी में मौसम ने रूख बदल लिया है। तेज धूप होने और हवा की रफ्तार थमने से उमस महसूस होने लगी है। बुधवार की सुबह से तीखी धूप निकली, जो दिन चढ़ने के साथ ही और बढ़ती गई। धूप के चलते सड़कों पर सन्नाटा दिखने लगा। जो लोग किसी काम से निकले भी तो सूरत की तपिश से बचने के लिए गमछा और दुपट्टे से चेहरा ढके रहे।   

विज्ञापन

 
मार्च के दूसरे सप्ताह से ही मौसम का मिजाज तल्ख होने लगा है। कभी तेज धूप हो रही है तो कभी बादल छाए रहने के साथ ही पछुआ हवाएं चल रही हैं। बुधवार को सुबह से ही धूप तेज निकली। दिन चढ़ने के साथ ही ऐसी तपिश रही कि लगा जैसे मई और जून का महीना चल रहा हो। इस बीच तापमान में भी उतार- चढ़ाव देखने को मिला।
विज्ञापन


बूंदाबांदी के बाद बदला मौसम
होली के दिन सोमवार की भोर में बूंदाबांदी के बाद मंगलवार को मौसम साफ हो गया। सुबह हल्की बदली के बाद दिन में हवा न चलने और तेज धूप होने से लोग सूरज की तपिश से परेशान रहे। शाम को भी हवा नहीं चली कि लोगों को थोड़ी राहत मिले। तापमान भी 37 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 37.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 18.8 रिकॉर्ड किया गया। दोनों तापमान औसत से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि इस बार गर्मी लोगों को खूब सताएगी। इसी सप्ताह तापमान के 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed