{"_id":"605c11d58ebc3e5903546810","slug":"varanasi-weather-forecast-today-weather-changing-temperature-decrease-one-degree","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम अपडेट: मौसम का बदल रहा मिजाज, तापमान में एक डिग्री की कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम अपडेट: मौसम का बदल रहा मिजाज, तापमान में एक डिग्री की कमी
Thu, 25 Mar 2021 10:00 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 25 Mar 2021 10:00 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में पिछले छह सात दिनों से मौसम का मिजाज गड़बड़ा गया है, कभी तेज धूप तो कभी बदली छाई रह रही है। इसी वजह से तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। गुरुवार को भी हल्की धूप के साथ शुरुआत हुई है, दोपहर तक यह तल्खी बढ़ा देगी।
विज्ञापन
बुधवार सुबह को भी नम पछुआ हवाओं और बादल छाए रहने से धूप का असर भी अन्य दिनों की तुलना में काफी कम दिखा। उधर, बदलते मौसम का असर रहा कि तापमान में एक डिग्री की कमी दर्ज की गई।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय के अनुसार इस सप्ताह बादलों की आवाजाही जारी रहेगी, जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से गर्मी से भी लोगों को राहत मिलेगी। बुधवार को सुबह आसमान में बादल छाए रहने के साथ ही दोपहर में शहर के कुछ इलाकों में हल्की बूंदा बांदी देखने को मिली। मंगलवार को अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस रहा,वहीं बुधवार को 35.6 रिकार्ड किया गया। इसके अलावा न्यूनतम तापमान 21.5 की जगह 21.8 पहुंच गया।
विज्ञापन