{"_id":"606a8fb78ebc3e8d195acb98","slug":"varanasi-weather-forecast-today-weather-changed-temperature-increasing-due-to-winds-of-way-of-bengal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मौसम अपडेट: बंगाल की खाड़ी से चलने वाली हवाओं ने बदला मौसम का मिजाज, गर्मी ने बढ़ाई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम अपडेट: बंगाल की खाड़ी से चलने वाली हवाओं ने बदला मौसम का मिजाज, गर्मी ने बढ़ाई परेशानी
Mon, 05 Apr 2021 09:49 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 05 Apr 2021 09:49 AM IST
विज्ञापन
varanasi weather
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में पिछले दो-तीन दिनों से दिन में जिस तरह से तेज धूप हो रही है। उसी वजह से गर्मी भी बढ़ गई है। रविवार को दिन में इतनी तेज धूप हुई कि जैसे आसमान से आग का गोला बरस रहा है। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक आने वाले तीन-चार दिन तक ऐसे ही मौसम का मिजाज बदला रहेगा।
विज्ञापन
बंगाल की खाड़ी से जिस तरह से पूर्वा हवाएं चलने लगी हैं, उसकी वजह से ही वाराणसी और आसपास के जिलों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। इधर तापमान भी दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। रविवार को अधिकतम तापमान भी 39.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जबकि शनिवार को 38.8 था। न्यूनतम तापमान भी 17.1 से कम होकर 16.6 पहुंच गया।
विज्ञापन
गर्मी में इन बीमारियों का रहता है खतरा
पाचन और त्वचा संबंधी समस्याओं के साथ ही मौसमी फ्लू और संक्रमण, हीट स्ट्रोक, डायरिया, उल्टी, पीलिया, टाइफाइड, वायरल फीवर, आंखों का लाल होना, पेट में मरोड़, कमजोरी, चक्कर आना, सिर में तेज दर्द।
ऐसे करें बचाव
पूरे शरीर को ढकें और पानी पीकर ही घर से निकलें।
हल्के, ढीले-ढाले सूती वस्त्र पहने, ताकि शरीर तक हवा पहुंचे।
शुद्ध और ताजा भोजन लें।
खुले में रखे खाद्य पदार्थ का सेवन न करें।
जरूरत पड़ने पर धूप के चश्मे लगा सकते हैं।