{"_id":"6067ef142655ce3fce2f5be3","slug":"varanasi-weather-forecast-today-temperature-heat-increasing-in-afternoon","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम अपडेट: सुबह होती है ठंडी, दोपहर होते ही आसमान से बरसती आफत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम अपडेट: सुबह होती है ठंडी, दोपहर होते ही आसमान से बरसती आफत
Sat, 03 Apr 2021 09:59 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 03 Apr 2021 09:59 AM IST
विज्ञापन
यूपी में गर्मी
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम ने अपना रुख बदल लिया है। गर्मी से लोगों की हालत खराब है। धूप ने झुलसाना शुरू कर दिया है। हालांकि, सुबह ठंड का असर रहता है, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही गर्म हवाएं बेहाल कर रही हैं। मौसम विभाग की मानें तो तेज हवाओं से धरती की नम सतह अब सूखने लगी है।
विज्ञापन
शनिवार सुबह भी ठंडी हवा बह रही थी। दिन चढ़ते ही पारा भी बढ़ने लगा। जिसके बाद पश्चिमी हवा के जोर से ठंड का असर खत्म हो गया। विशेषज्ञों के मुताबिक, दो महीने तक तेज और गर्म हवाएं चलेंगी। वातावरण में नमी गायब होने से बादलों की सक्रियता नहीं रहेगी। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37.4 और न्यूनतम 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
अस्पतालों में बनेगा हीट स्ट्रोक वार्ड
बढ़ती गर्मी के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि मंडलीय अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में हीट स्ट्रोक वार्ड बनाए जाएंगे। ताकि मरीजों को बेहतर इलाज मिल सके।
विज्ञापन
इन बीमारियों का रहता है खतरा
पाचन और त्वचा संबंधी समस्याओं के साथ ही मौसमी फ्लू और संक्रमण, हीट स्ट्रोक, डायरिया, उल्टी, पीलिया, टाइफाइड, वायरल फीवर, आंखों का लाल होना, पेट में मरोड़, कमजोरी, चक्कर आना, सिर में तेज दर्द।
ऐसे करें बचाव
पूरे शरीर को ढकें और पानी पीकर ही घर से निकलें।
हल्के, ढीले-ढाले सूती वस्त्र पहने, ताकि शरीर तक हवा पहुंचे।
शुद्ध और ताजा भोजन लें।
खुले में रखे खाद्य पदार्थ का सेवन न करें।
जरूरत पड़ने पर धूप के चश्मे लगा सकते हैं।