फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi weather forecast today: Farmers upset due to weather change wheat harvesting stop due to rain

मौसम बदलने से किसान परेशान, बारिश ने गेहूं की कटाई मड़ाई पर लगाया ब्रेक

Sat, 10 Apr 2021 12:02 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 10 Apr 2021 12:02 PM IST
सार

आंधी और बारिश से बदला मौसम का मिजाज।
धूल भरी आंधी में आम के टिकोरा आधे झड़ गए, गेहूं की फसल को भी हुआ नुकसान।

विज्ञापन
varanasi weather forecast today: Farmers upset due to weather change wheat harvesting stop due to rain
बारिश। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

वाराणसी में धूल भरी आंधी और हल्की बूंदाबांदी ने किसानों के गेहूं की कटाई मड़ाई पर ब्रेक लगा दिया है। जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। बारिश से गेहूं की फसल भीगने से मड़ाई पर असर के साथ ही दाने के काले होने का खतरा भी बढ़ गया है। 

विज्ञापन


आंधी और बे मौसम बारिश से आम और गेहूं को काफी नुकसान पहुंचा है। धूल भरी आंधी में आम के टिकोरा आधे झड़ गए। जबकि शुक्रवार को कई इलाकों में हुई बूंदाबांदी से गेहूं ही कटाई मड़ाई का काम प्रगति पर था उसमें भी चार से पांच दिनों का और अधिक समय लगेगा। गेहूं की बाली भीगने से दोने के काले होने की संभावना बढ़ गई है। चांदपुर के किसान कृषि शोध के वरिष्ठ प्राविधिक ओमकारनाथ तिवारी ने बताया कि बे मौसम बारिश से गेहूं को ज्यादा नुकसान होगा। पहले ही मई जून की गर्मी फरवरी मार्च में झेलने के बाद रबी की फसलें समय से पहले पक गई हैं। जिसका असर उत्पादन पर तो पड़ा ही है साथ ही दाने की गुणवत्ता पर भी इसका असर पड़ा है।
विज्ञापन


राजातालाब क्षेत्र में मौसम के बदलाव से किसानों को काफी नुकसान हुआ। बृहस्पतिवार की रात में किसानों की नींद हराम हो गई, वहीं शुक्रवार को सुबह हल्की बारिश से किसान डरे दिखे। ऐसे खेत जहां पर फसलें काटकर छोड़ी गईं थीं वह काफी दूर तक उड़ गईं। आंधी से आम के बागवानों को भी काफी क्षति उठानी पड़ी। भिखारीपुर में आम के बाग में टिकोरे गिर गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, चिरईगांव में भी बूंदाबांदी ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गेहूं की कटाई और मड़ाई के समय हवा का विशेष महत्व होता है। कुछ दिनों से चल रही पुरवा हवा से कटाई मड़ाई दोनों प्रभावित हुई है। गेहूं की कटाई तो खेतों से किसी तरह किसान कर पा रहे हैं। लेकिन बूंदाबांदी संग पुरवा हवा बहने से गेहूं की मड़ाई पर पूरी तरह ब्रेक लग गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed