{"_id":"684bbd8d564034549d0e3019","slug":"varanasi-weather-forecast-of-yellow-alert-issued-for-rain-with-lightning-from-tomorrow-2025-06-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi Weather: काशीवासियों को भीषण गर्मी से जल्द मिलेगी राहत, बिजली गिरने के साथ बारिश का यलो अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi Weather: काशीवासियों को भीषण गर्मी से जल्द मिलेगी राहत, बिजली गिरने के साथ बारिश का यलो अलर्ट जारी
Fri, 13 Jun 2025 11:26 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Fri, 13 Jun 2025 11:26 AM IST
सार
Varanasi News: वाराणसी में भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। इस बीच राहत की बात ये है कि 14 जून से बिजली गिरने के साथ बारिश का यलो अलर्ट जारी हुआ है। ऐसे में लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
धूप में छाता लेकर जाती छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अब दीवारों और सड़कों के बाद बनारस की खुली हवा में भी आंच महसूस की जा रही है। बृहस्पतिवार को 15 से 18 घंटे तक पुरवाई में जलन जैसा एहसास हुआ। सूरज ढलने के बाद भी तापमान का मीटर नहीं थमा।
विज्ञापन
इसी के साथ इस साल जून में पहली बार बनारस का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। ये सामान्य तापमान से भी 4.2 डिग्री ऊपर ही रहा। वहीं रात के आठ बजे तक तापमान 38 से 39 डिग्री तक दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री ज्यादा 31.1 डिग्री सेल्सियस तक आ गया।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, आगामी 24 घंटे तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव न आकर लू जैसी परिस्थितियां बनी ही रहेंगी। बनारस में 14 जून से बारिश होने के आसार हैं। दो से तीन दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि इसी के साथ लू का प्रभाव कुछ कम हो सकता है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को मौसम ऐसा रहा कि पूरे दिन शरीर से पसीना सूखा ही नहीं। चिरईगांव के बीडीओ की दोपहर में अचानक से तबीयत बिगड़ गई। उल्टी दस्त होने के चलते पीएचसी चिरईगांव में भर्ती किया गया। वहीं दशाश्वमेध घाट पर चक्कर खाकर गिरा एक व्यक्ति बेहोश हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
दुर्गा मंदिर में लगा हाई प्रेशर मिस्टिंग सिस्टम
नगर निगम की ओर से बृहस्पतिवार को लू से बचाव के लिए दुर्गा मंदिर, दुर्गाकुंड में हाई प्रेशर मिस्टिंग सिस्टम लगाया गया। इसके चालू होने के बाद तापमान में पांच डिग्री गिरावट दर्ज की गई। इस तकनीक व्यवस्था से पानी को आरओ के माध्यम से शुद्ध किया जाता है। यह पानी ज्यादा दबाव से छोटे- छोटे नोजल के माध्यम से बाहर फेंका जाता है। इससे फव्वारे जैसा आभास होता है।