Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Weather changed in Nautapa weather will cold for three to four days

Varanasi Weather: काशी में खत्म होगा भीषण गर्मी का दौर, जानें- कैसा रहेगा अगले चार दिन तक मौसम का हाल

Sun, 02 Jun 2024 11:00 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 02 Jun 2024 11:00 AM IST
सार

Varanasi Weather: वाराणसी में मौसम का मिजाज बदल गया है। रविवार की सुबह सुहाने मौसम के साथ हुई। ठंडी हवा से लोगों को काफी राहत मिली। आसमान में बादलों ने डेरा डाला, लेकिन उमस बरकरार है। लेकिन, ठंडी हवा ने राहत दी है।  

विज्ञापन
Varanasi Weather changed in Nautapa weather will cold for three to four days
Varanasi Weather News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नौतपा के आठवें दिन मौसम में बदलाव देखने को मिला। शनिवार को बदले मौसम ने रविवार की सुबह भी राहत पहुंचाया। सुबह ठंडी हवा के बीच बादलों की आवाजाही का सिलसिला जारी रहा। इस बीच लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। हालांकि उमस अभी भी बरकरार है। 

विज्ञापन


उधर, बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि तीन-चार दिन तक ऐसे ही मौसम बने रहने की संभावना है। जून के दूसरे सप्ताह से कुछ बदलाव होगा। इस कारण हवा में नमी के साथ ही बूंदाबांदी के भी आसार हैं, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन


ऐसे बदला मौसम का मिजाज
शनिवार को सुबह से लेकर दोपहर तक बादलों की आवाजाही जारी रही। दोपहर बाद धूप ने लोगों की बेचैनी बढ़ा दी, लेकिन मौसम में बदलाव का ही असर था कि तापमान कम होकर 40.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। न्यूतनम तापमान में कमी दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पांच दिन का तापमान

  • 01 जून 40.6   28.5 डिग्री सेल्सियस
  • 31 मई 43.0   30.5
  • 30 मई 47.8   32.5
  • 29 मई 47.4   29.3
  • 28 मई 47.6   30.2 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed