{"_id":"5ed2b5ab8ebc3e9048062630","slug":"varanasi-vishv-sundari-news-city-news-vns527550429","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व सुंदरी पुल पर एक्सपेंशन ज्वाइंट बदलने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व सुंदरी पुल पर एक्सपेंशन ज्वाइंट बदलने का काम शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। विश्व सुंदरी पुल के क्षतिग्रस्त एक्सपेंशन ज्वाइंट को बदलने का काम शुरू कर दिया है। साथ ही डेढ़ किलोमीटर गंगा पुल की एक लेन से वाहनों को डायवर्ट किया गया, जबकि दूसरे लेन पर काम शुरू करा दिया गया है। 30 जून तक काम को पूरा कराने का लक्ष्य रखा गया है।
एनएचएआई के अधिकारियों ने बताया कि हम लोगों की पहली प्राथमिकता जनता की सहूलियत है। यही कारण है कि पुल पर आवागमन पूरी तरीके से बाधित नहीं किया गया। सभी जगहों पर रिफ्लेक्टर लगा दिए गए हैं। सुरक्षा के जो मानक होते हैं, उन सभी का पालन किया जा रहा है। गंगा पर बने डेढ़ किमी पुल के 12 एक्सपेंशन ज्वाइंट को बदला जाएगा। इसके लिए एनएचएआई ने कार्ययोजना बनाई है। 30 जून तक सभी 12 एक्सपेंशन ज्वाइंट बदल दिए जाएंगे। अधिकारियों के अनुसार एक्सपेंशन ज्वाइंट बदलने के बाद वाहनों को झटका नहीं लगेगा। एक्सपेंशन ज्वाइंट मूवमेंट को एब्जार्ब करता है। ताकि पुल मजबूती से टिका रहे और टूटने ना पाए। ये दोनों पुल में होने वाले फ्रिक्शन को खत्म करता है। मरम्मत कार्य के दौरान केवल काम वाली लेन से आवागमन बंद होगा। दूसरे लेन से आवागमन चालू रहेगा।