फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi: Vikram auto full of children collided with a tree, people came hearing the screams, many children w

Varanasi: बच्चों से भरा विक्रम ऑटो पेड़ से टकराया, चीख-पुकार सुनकर आए लोग, कई बच्चे घायल, मौके से भागा चालक

Thu, 13 Apr 2023 09:54 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 13 Apr 2023 09:54 AM IST
सार

वाराणसी में स्कूल जा रही विक्रम ऑटो आराजी लाइन फार्म के पास एक दीवार से टकरा गई। जिससे उसमें बैठे बच्चे घायल हो गए। बताया जा रहा है कि भवानीपुर स्थित श्री शिव शीतल पब्लिक स्कूल के छात्रों को ऑटो चालक बच्चों के घरों से स्कूल ले जा रहा था। कई गांव के बच्चे इसमें बैठे थे।

विज्ञापन
Varanasi: Vikram auto full of children collided with a tree, people came hearing the screams, many children w
बच्चों को विद्यालय ले जा रहा विक्रम ऑटो पेड़ से टकराया 6 बच्चे घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के राजातालाब में सुबह घर से बच्चों को लेकर स्कूल जा रही विक्रम ऑटो आराजी लाइन फार्म के पास एक दीवार से टकरा गई। जिससे उसमें बैठे बच्चे घायल हो गए। बताया जा रहा है कि भवानीपुर स्थित श्री शिव शीतल पब्लिक स्कूल के छात्रों को ऑटो चालक बच्चों के घरों से स्कूल ले जा रहा था। कई गांव के बच्चे इसमें बैठे थे। ऑटो जब आराजी लाइन पशु फार्म के पास पहुंचा तो वह पेड़ से जा टकराया। स्थानीय लोगों का कहना था कि ऑटो ड्राइवर मोबाइल पर बात कर रहा था। ऑटो के पेड़ से टकराने के कारण उसमें बैठे छोटे छात्र घायल हो गए।

विज्ञापन

Varanasi: Vikram auto full of children collided with a tree, people came hearing the screams, many children w
हादसे में घायल बच्चा - फोटो : अमर उजाला
घायल होने वालों में प्रांजल (6) पुत्र सौरभ सिंह, गौरी (4 वर्ष)  पुत्री राहुल सिंह आयुष (13 वर्ष) व पीयूष (11 वर्ष) पुत्र प्रमोद भारतीय है। सभी बच्चे नरोत्तमपुर गांव के निवासी हैं। बच्चों को सिर हाथ में चोट आई है।
घटना के बाद ड्राइवर ऑटो छोड़कर भाग निकला। आस पास के लोग मौके पर पहुंचे और बच्चों को ऑटो से बाहर निकाला। विद्यालय और अभिभावकों को सूचना दी गई।लोग बच्चों को उठाकर वहां से इलाज के लिए अस्पताल ले गए।घटना की सूचना के बाद आसपास और क्षेत्रीय अभिभावक, विद्यालय के प्रबंधक शशिकांत भी मौके पर पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed