फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Vighnaharta proclamation Ganpati Bappa Morya ganesh chaturthi celebration

वाराणसी: शिव नगरी में विराजे विघ्नहर्ता, गूंजा गणपति बप्पा मोरया

Sat, 11 Sep 2021 12:36 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 11 Sep 2021 12:36 PM IST
विज्ञापन
Varanasi Vighnaharta proclamation Ganpati Bappa Morya ganesh chaturthi celebration
गणेश चतुर्थी के अवसर पर श्री बड़ा गणेश जी का भव्य श्रंगार, दुर्गे विनायक मंदिर में भी हुआ श्रंगार। - फोटो : अमर उजाला

आदि विश्वेश्वर की नगरी में गिरिजानंदन गणेश पूजन का श्रीगणेश हुआ। पिता की नगरी में पुत्र का पूजन कर भक्तों ने विघभनहर्ता से सुख, समृद्धि, बुद्धि, ज्ञान के साथ ही कोरोना महामारी के विघभन को दूर करने की कामना की। कोरोना प्रोटोकॉल के साथ ही कहीं ऑनलाइन तो कहीं आफलाइन आयोजन आरंभ हुए तो भक्तों ने भगवान गणेश को अपने घरों में विराजमान किया।

विज्ञापन


मणिकर्णिका घाट स्थित पंचकोशी प्रमुख श्री सिद्धिविनायक महाराज का विविध शृंगार किया गया। मंदिर के महंत राजेंद्र शर्मा ने बताया कि रिद्धि-सिद्धि के साथ यहां विराजे श्री सिद्धिविनायक महाराज का यह मंदिर अति प्राचीन है। 
विज्ञापन


दुर्ग विनायक मंदिर में किया हरियाली शृंगार
दुर्गाकुंड स्थित दुर्ग विनायक मंदिर में भव्य हरियाली शृंगार किया गया। फलों से बना पांच किलो का केक भी काटा गया। मंदिर के व्यवस्थापक पं. ताड़केश्वर दुबे के अनुसार 11 सितंबर को विशाल भंडारा लगाया जाएगा। बड़ा गणेश मंदिर में भी भगवान का शृंगार हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

मातृ शक्तियों ने की शिव तांडव की प्रस्तुति, मेधावी हुए पुरस्कृत
नूतन बालक गणेशोत्सव समाज सेवा मंडल की ओर से काशी की मातृ शक्तियों ने शिव तांडव की मनोहारी प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि संजय गोरे रहे। संस्था की ओर से पं. गणेश शास्त्री पटवर्धन स्मृति पुरस्कार सेजल यादव, स्व. भालचंद चिंतामणि दामले स्मृति पुरस्कार शिवानी यादव, पुरुषोत्तम सप्तर्षि स्मृति पुरस्कार अंश अग्रवाल, केशव मंडलीकर स्मृति पुरस्कार सेजल यादव, रामदास शृंगारिया स्मृति पुरस्कार शिल्पी कुमारी, यशोधरा दामले स्मृति पुरस्कार शिवानी यादव, सुषमा वाशिमकर पुरस्कार  अंश अग्रवाल, दामोदर दास रस्तोगी एवं लक्ष्मी देवी रस्तोगी स्मृति पुरस्कार अंश को दिया गया। धन्यवाद वीरेश्वर नारायण दातार, संचालन डॉ. माधव जनार्दन रटाटे ने किया।

गणेश पूजन के बाद हुई प्रतियोगिता
लोकमान्य सार्वजनिक गणेशोत्सव समिति की ओर से गणपति पूजन हुआ। उत्सव मंत्री वैभव दीक्षित ने पूजन कर विग्रह की स्थापना की। इस दौरान विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। 

अग्रवाल भवन में विराजे गणपति
अग्रवाल भवन में श्री काशी मराठा गणेश उत्सव समिति ने गणपति की स्थापना की। पूजन खुंटे महाराज ने किया। समिति के संरक्षक संतोष पाटिल, अध्यक्ष सुहास पाटिल ने पूजन किया। इस दौरान मानिक राव पाटिल, संतोष पाटिल, अन्ना मोरे, हनुमान शिंदे आदि मौजूद रहे।  

काशी विद्या मंदिर में उत्सव का श्रीगणेश
श्री काशी विद्या मंदिर मच्छोदरी में श्री काशी विश्वनाथ गणपति महोत्सव द्वारा उत्सव का आरंभ हुआ। पूजन आचार्य पं. भाष्कर गोविंद केलकर ने कराया। इस दौरान रामचरण प्रदीप मेहरोत्रा, डॉली चौरसिया, रेनू तिवारी, संध्या मिश्रा, दीप्ति दवे आदि शामिल रहे।

घरों में विराजे गजानन
डाफी स्थित अशोकपुर कालोनी में डॉ. संतोष सिंह ने घर में श्री गणेश जी की स्थापना कर पूजन आरंभ किया। वहीं सिंधिया घाट पर पूनम ने भी भगवान गणेश को अपने घर में स्थापित किया है।

लहरतारा निवासी सोनी दीक्षित ने बताया कि बप्पा की ईको फ्रेंडली मूर्ति घर में स्थापित की है। पहले दिन उनका स्वागत हुआ है। आज उनके लिए गोंद के लड्डू का भोग लगाया है। 

कालभैरव निवासी अंजनी मिश्रा ने गंगा की मिट्टी से बप्पा को तैयार किया है। साज-शृंगार करने के साथ उन्होंने मोदक भी तैयार किया है। सुबह बप्पा को स्थापित करने के बाद शाम को घर वालों के साथ उनकी आरती उतारी।

ऐसे करें पूजन, विषम दिनों में करें विसर्जन
प्रथम पूज्य देव की स्थापना के साथ ही विषम दिनों तक पूजन का विधान है। ज्योतिषाचार्य विमल जैन ने बताया कि धूप, अक्षत दीप के साथ ही मोदक चढ़ाकर हर दिन पूजन करना श्रेयस्कर होता है। घर में या मंदिर में प्रतिमा की स्थापना के विषम दिनों तक रखना शुभकारी होता है। तीन, पांच, सात, 11 दिनों तक स्थापित प्रतिमा का पूजन श्रेयस्कर होता है। आचार्य दैवज्ञ कृष्ण शास्त्री ने बताया कि दूर्वा से गंगा जल का छिड़काव कर प्रतिमा स्थल का हर दिन शुद्धिकरण करना चाहिए। सुबह शाम श्री गणेश जी की आरती करने मात्र से ही उनकी कृपा मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed