फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi victory MLC Ashutosh Sinha visited Sankat Mochan temple Mahant Dr. Vishwambhar Nath Mishra

वाराणसी: जीत के बाद संकटमोचन दरबार पहुंचे एमएलसी आशुतोष सिन्हा, महंत डॉ. विश्वंभर नाथ मिश्र से लिया आशीर्वाद

Mon, 02 Nov 2026 07:46 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: किशन चौबे Updated Mon, 02 Nov 2026 07:46 PM IST
सार

एमएलसी चुनाव में जीत के बाद आशुतोष सिन्हा वाराणसी पहुंचे। उन्होंने संकटमोचन मंदिर में दर्शन-पूजन किया और महंत डॉ. विश्वंभर नाथ मिश्र से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। महंत ने उन्हें बधाई देते हुए गंगा पर आयोजित पारंपरिक उत्सव में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

विज्ञापन
Varanasi victory MLC Ashutosh Sinha visited Sankat Mochan temple Mahant Dr. Vishwambhar Nath Mishra
वाराणसी, आशुतोष सिन्हा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

वाराणसी एमएलसी चुनाव में प्रचंड जीत के बाद आशुतोष सिन्हा सोमवार को लखनऊ से वाराणसी पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले विश्व प्रसिद्ध संकटमोचन मंदिर में हनुमान जी के दर्शन किए और भगवान श्रीराम के दरबार में शीश झुकाकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने संकटमोचन मंदिर के महंत डॉ. विश्वंभर नाथ मिश्र से उनके आवास पर मुलाकात की।

विज्ञापन


महंत ने दी जीत की बधाई
काशी की परंपरा के अनुसार आशुतोष सिन्हा महंत डॉ. विश्वंभर नाथ मिश्र से आशीर्वाद लेने पहुंचे। मुलाकात के दौरान महंत ने उनकी जीत पर प्रसन्नता जताई और बधाई दी। उन्होंने कहा कि आशुतोष सिन्हा ने काशी में इतिहास रचा है। उनका और हनुमान जी का आशीर्वाद सदैव उनके साथ रहेगा। उन्होंने आशुतोष सिन्हा को आगे बढ़ने और काशी का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन

 
Trending Videos

सामाजिक और धार्मिक विषयों पर हुई चर्चा
इस दौरान देश के सामाजिक, धार्मिक, आध्यात्मिक और राजनीतिक वातावरण पर भी चर्चा हुई। महंत ने आशुतोष सिन्हा को प्रसाद भेंट किया। साथ ही दीपावली के चौथे दिन मां गंगा पर आयोजित होने वाले पारंपरिक उत्सव में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

कई लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर सनातनी गंगा फाउंडेशन के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर एवं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरूणी चंद्र सिन्हा, एडवोकेट आनंद कुमार, समाजवादी पार्टी के जिला और वार्ड स्तर के नेता मौजूद रहे। काशी के समाजसेवी और ठाकुर प्रसाद प्रेस के अधिष्ठाता ठाकुर प्रसाद सिंह ने महंत डॉ. मिश्र और एमएलसी आशुतोष सिन्हा को अपने प्रेस का कैलेंडर भेंट किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed