{"_id":"5dcdb3ab8ebc3e54df138cc6","slug":"varanasi-varanasi-news-vns4943861144","type":"story","status":"publish","title_hn":"खान-पान में बदलाव, नियमित व्यायाम से मधुमेह से मिलेगा छुटकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खान-पान में बदलाव, नियमित व्यायाम से मधुमेह से मिलेगा छुटकारा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मधुमेह रोग पर नियंत्रण के उद्देश्य से बीएचयू समेत अन्य स्थानों पर जागरूकता रैली, पदयात्रा निकालकर लोगों को इससे बचाव के उपाए बताए गए। इस दौरान हर दिन व्यायाम और खान पान पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी गई। सरकारी अस्पतालों में लगे स्वास्थ्य शिविर में सीएमओ समेत अन्य अधिकारियों ने बताया कि अगर समय रहते इस बीमारी का इलाज नहीं शुरू हुआ तो आगे चलकर जानलेवा भी बन सकती है।
बीएचयू परिसर स्थित एनसीसी 89 बटालियन से निकली रैली को वर्ल्ड डायबिटीज फाउंडेशन के जिला संचालक रणविजय सिंह और एनसीसी अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यहां से निकलकर कै डेट लंका होते हुए अस्सी पहुंचे और रास्ते में लोगों के बीच मधुमेह के कारण और बचाव पर आधारित पंफलेट भी बांटे गए। रोटरी क्लब वाराणसी गंगा की ओर से मैदागिन कंपनी बाग में नि:शुल्क शिविर में 190 लोगों के मधुमेह की जांच की गई। इस दौरान दीपक अग्रवाल, हरेकृष्ण कक्कड़, संजय अग्रवाल, अनिल जैन, अशोक अरोड़ा आदि मौजूद रहे।
दीनदयाल अस्पताल में नि:शुल्क शिविर में 132 लोगों की जांच की गई, जिसमें 30 लोग मधुमेह रोगी पाए गए। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि ऐसे मरीजों के नि:शुल्क, जांच परामर्श की सुविधा अस्पतालों में हैं, जिसका लाभ उठाया जा सकता है। मंडलीय अस्पताल में भी लगे शिविर में 72 लोगों की जांच की गई।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय मधुमेह दिवस पर गुरुवार को शहर के साथ ही ग्रामीण इलाकों में जागरूकता कार्यक्रम चलाए गए। अमर उजाला फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत भीमचंडी, रामेश्वर आदि जगहों पर लोगों ने पदयात्रा निकाली गई।
राजातालाब में पदयात्रा निकालने के साथ ही एकल विद्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजातालाब के चिकित्सक डॉ. पीएस यादव ने कहा कि मधुमेह एक साइलेंट किलर की बीमारी के रूप में पांव पसार रहा है। इस पर समय रहते नियंत्रण बहुत जरूरी है। जल्द थकान और बार-बार प्यास लगना, आंखाें की रोशनी कम होने या धुंधला दिखने और पेशाब आना एक लक्षण है। इस दौरान महेंद्र सिंह चंदेल, अंचल अभियान प्रमुख बृजेश कुमार, शिवपूजन, दलश्रृगार, कंचन कुमार, बीरबल, नितिन आदि उपस्थित थे।
सेवापुरी विकास खंड के रामेश्वर में भी लोगों ने मधुमेह जागरूकता के लिए पदयात्रा निकाली। फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत निकली यात्रा पांचों शिवाला पर जाकर समाप्त हुई। रामेश्वर धर्मशाला में सारनाथ अंचल के प्रचार प्रभारी अरविंद कुमार के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. राजेश कुमार सिंह ने मधुमेह से होने वाली बीमारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में पुष्पा देवी, सरोजा, गूंजा, मालती, सावित्री विंदू, प्रतिमा, शशिकांत आदि मौजूद रहे। उधर कपिलधारा में भी पदयात्रा निकालकर लोगों ने मधुमेह के बचाव के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम में सीएमओ डॉ. वीबी सिंह, डॉ. आरके सिंह, डॉ. सचिंद्र पटेल आदि मौजूद रहे।