फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi

सुरक्षा के मद्देनजर गंगा में नहीं बनेंगे पीपा के मंच

Fri, 01 Nov 2019 07:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2019 07:18 AM IST
विज्ञापन
varanasi
दशाश्वमेध व शीतला घाट पर पीपा से मंच बनने के कारण पर्यटक देव दीपावली की छठा नहीं देख पाते हैं। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था भी प्रभावित होती है। इसे देखते हुए कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने निर्देश दिए हैं कि देव दीपावली पर गंगा में कोई मंच नहीं बनाया जाएगा।
विज्ञापन

गुरुवार को मंडलायुक्त कार्यालय में तैयारियों के लिए हुई बैठक में कमिश्नर ने कहा कि 11 लाख दीयों से गंगा घाट जगमग होंगे। गंगा के आठ घाटों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इस बार बड़े आकार के दीपक जलाए जाएंगे, ताकि चार से पांच घंटों तक घाट जगमग रहें। जनता से अपील की कि दीपदान में सहभागिता करें। होटल उपलब्ध कराने के लिए पर्यटन विभाग एडवाइजरी जारी की।
विज्ञापन

कमिश्नर ने कहा कि गंगा घाट की ओर जाने वाली सड़कों की मरम्मत पीडब्ल्यूडी कराएगा। सफाई और प्रकाश की व्यवस्था के लिए शिफ्टवार 24 घंटे ड्यूटी लगाई जाएगी। घाटों पर अतिरिक्त डस्टबिन लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था हर हाल में सामान्य रखी जाए। कटिंग मेमोरियल मैदान, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, क्वींस कॉलेज, बेनियाबाग मैदान एवं टाउनहॉल मैदान में वाहनों के पार्किगिं की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर पुलिस महानिदेशक बृजभूषण ने कहा कि पर्यटकों के साथ अच्छा व्यवहार करें। नावों पर क्षमता, मालिक एवं नाविक का नाम, मोबाइल नंबर व घाट क्षेत्र रेडियम से लिखवाया जाए। क्षमता से अधिक लोगों को न बैठाएं। पुलिस महानिरीक्षक विजय सिंह मीणा ने कहा कि गंगा घाटों पर सुरक्षा के मुकम्मल प्रबंध होंगे। नावों पर पुलिस, पीएसी, एनडीआरएफ, गोताखोर रहेंगे। लाउड हेलर से जानकारी दी जाएगी। बैठक में नगर आयुक्त गौरांग राठी, वीडीए उपाध्यक्ष राहुल पांडेय, एडीएम सिटी विनय कुमार सिंह सहित सभी विभागों के अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed