{"_id":"664e994ff56feaff3d0644f3","slug":"varanasi-up-devotees-take-holy-dip-in-ganga-river-on-the-occasion-of-buddha-purnima-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Buddha Purnima : काशी और प्रयाग में भक्तों ने पवित्र गंगा में लगाई डुबकी, राज्यपाल और सीएम योगी ने दी बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Buddha Purnima : काशी और प्रयाग में भक्तों ने पवित्र गंगा में लगाई डुबकी, राज्यपाल और सीएम योगी ने दी बधाई
Thu, 23 May 2024 06:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 23 May 2024 06:49 AM IST
सार
श्रद्धालु सवेरे से ही गंगा में डुबकी लगा रहे हैं। काशी और प्रयागराज में गंगा के घाटों पर सवेरे से ही श्रद्धालुओं का जमावड़ा रहा। गंगा में डुबकी लगाने का सिलसिला अभी जारी है।
विज्ञापन
काशी का गंगा घाट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में आज बुद्ध पूर्णिमा का पर्व उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। श्रद्धालु सवेरे से ही गंगा में डुबकी लगा रहे हैं। काशी और प्रयागराज में गंगा के घाटों पर सवेरे से ही श्रद्धालुओं का जमावड़ा रहा। गंगा में डुबकी लगाने का सिलसिला अभी जारी है।
विज्ञापन
#WATCH | Prayagraj, UP: Devotees take holy dip and offer prayers at the confluence of River Ganga and River Yamuna on the occasion of Buddha Purnima. pic.twitter.com/pA7OGIg057
— ANI (@ANI) May 23, 2024
विज्ञापन
राज्यपाल और सीएम ने दी बधाई
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश और प्रदेशवासियों को बुद्ध पूर्णिमा की बधाई दी है। राज्यपाल ने अपने बधाई संदेश में कहा कि भगवान बुद्ध का त्यागमय जीवन व उत्कृष्ट विचार संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि उनके आदर्श हमारे जीवन को आलोकित करते रहें और हम सभी को शक्ति प्रदान करते रहें।
विज्ञापन
वहीं मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि महात्मा बुद्ध का अहिंसा, करुणा और मैत्री का संदेश संपूर्ण मानवता के लिए अमूल्य निधि है। वर्तमान में महात्मा बुद्ध के बताए मार्ग पर चलकर विश्व में शांति व सद्भाव का वातावरण सृजित किया जा सकता है। महात्मा बुद्ध का संदेश मानव मात्र के लिए हमेशा प्रासंगिक बना रहेगा। सीएम ने कहा कि महात्मा बुद्ध की शिक्षा हम सभी को जीवन में धर्म का आचरण करने, नैतिक मूल्यों और अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित करती है।