फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Turkey Guests prevented from offering prayers in the Gyanvapi mosque

ज्ञानवापी मस्जिद में तुर्की मेहमानों को नमाज अदा करने से रोका

Sat, 28 Jan 2017 05:13 PM IST
टीम डिजिटल, वाराणसी
टीम डिजिटल, वाराणसी Updated Sat, 28 Jan 2017 05:13 PM IST
विज्ञापन
Varanasi Turkey Guests prevented from offering prayers in the Gyanvapi mosque
चंडीगढ़ में अता की गई ईद की नमाज - फोटो : अमर उजाला

दुनिया भर में ज्ञानवापी मस्जिद का नाम सुनकर शुक्रवार को तुर्की से आए दो मेहमानों को जुमे की नमाज अदा करने से रोक दिया गया। सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर एलआईयू इंस्पेक्टर से उन्हें ज्ञानवापी मस्जिद में जाने से रोक दिया।

विज्ञापन


आईडी कार्ड दिखाने के बावजूद उन्हें नमाज पढ़ने से रोक दिया गया। इस बीच दूसरे नमाजी भी वहां आ गए थे लेकिन उनकी कोशिशें भी नाकाम रहीं। ऐसे किसी को नमाज पढ़ने से रोके जाने पर नमाजी खफा थे।
विज्ञापन


थोड़ी देर के लिए यहां विवाद की स्थिति भी पैदा हो गई थी लेकिन मुफ्ती-ए-शहर मौलाना अब्दुल बातिन नोमानी ने किसी तरह मामला बढ़ने से रोका।  तुर्र्की से पांच मुस्लिमों का दल बनारस घूमने आया था। इसमें तीन पुरुष और दो महिलाएं शामिल थीं। ज्ञानवापी मस्जिद का बड़ा नाम सुना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिन भी जुमे का था। ऐसे में मस्जिद में जुमे की नमाज अदा करने की नियत से जब ये तीनों पुरुष मस्जिद जाने को हुए एलआईयू इंस्पेक्टर एके सिंह ने उन्हें रोक लिया। बाकायदा उनका आईडी वगैरह देखा। तीनों मुस्लिम थे बावजूद इसके इंस्पेक्टर ने उन्हें नमाज पढ़ने से रोक दिया और मस्जिद के अंदर दाखिल होने नहीं दिया।


ज्ञानवापी इंतजामिया कमेटी के सदर एसएम यासीन ने बताया कि सुरक्षा के नाम पर अक्सर लोगों के साथ यहां ऐसा होता है। आज तो हंगामा होते होते बच गया। विदेश से आने वाले मेहमान हमारे मुल्क और शहर की क्या यही छवि लेकर जाएंगे, ये बड़ा सवाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed