{"_id":"588c83fe4f1c1bbd7ecf7c27","slug":"varanasi-turkey-guests-prevented-from-offering-prayers-in-the-gyanvapi-mosque","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्ञानवापी मस्जिद में तुर्की मेहमानों को नमाज अदा करने से रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्ञानवापी मस्जिद में तुर्की मेहमानों को नमाज अदा करने से रोका
टीम डिजिटल, वाराणसी
Updated Sat, 28 Jan 2017 05:13 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ में अता की गई ईद की नमाज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया भर में ज्ञानवापी मस्जिद का नाम सुनकर शुक्रवार को तुर्की से आए दो मेहमानों को जुमे की नमाज अदा करने से रोक दिया गया। सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर एलआईयू इंस्पेक्टर से उन्हें ज्ञानवापी मस्जिद में जाने से रोक दिया।
विज्ञापन
आईडी कार्ड दिखाने के बावजूद उन्हें नमाज पढ़ने से रोक दिया गया। इस बीच दूसरे नमाजी भी वहां आ गए थे लेकिन उनकी कोशिशें भी नाकाम रहीं। ऐसे किसी को नमाज पढ़ने से रोके जाने पर नमाजी खफा थे।
विज्ञापन
थोड़ी देर के लिए यहां विवाद की स्थिति भी पैदा हो गई थी लेकिन मुफ्ती-ए-शहर मौलाना अब्दुल बातिन नोमानी ने किसी तरह मामला बढ़ने से रोका। तुर्र्की से पांच मुस्लिमों का दल बनारस घूमने आया था। इसमें तीन पुरुष और दो महिलाएं शामिल थीं। ज्ञानवापी मस्जिद का बड़ा नाम सुना था।
विज्ञापन
दिन भी जुमे का था। ऐसे में मस्जिद में जुमे की नमाज अदा करने की नियत से जब ये तीनों पुरुष मस्जिद जाने को हुए एलआईयू इंस्पेक्टर एके सिंह ने उन्हें रोक लिया। बाकायदा उनका आईडी वगैरह देखा। तीनों मुस्लिम थे बावजूद इसके इंस्पेक्टर ने उन्हें नमाज पढ़ने से रोक दिया और मस्जिद के अंदर दाखिल होने नहीं दिया।
ज्ञानवापी इंतजामिया कमेटी के सदर एसएम यासीन ने बताया कि सुरक्षा के नाम पर अक्सर लोगों के साथ यहां ऐसा होता है। आज तो हंगामा होते होते बच गया। विदेश से आने वाले मेहमान हमारे मुल्क और शहर की क्या यही छवि लेकर जाएंगे, ये बड़ा सवाल है।