Varanasi Traffic: गिरजाघर जानें से पहले पढ़ लें ये खबर, रूट डायवर्जन जारी; रोपवे निर्माण की बनी वजह
Varanasi News: वाराणसी में रोपवे का निर्माण कार्य लगातार जारी है। अब गिरजाघर के पास बने स्टेशन पर काम तेज कर दिया गया है। इसको लेकर यहां की यातायात व्यवस्था में बदलाव किए गए हैं। यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Ropeway in Varanasi: गिरजाघर पर रोपवे स्टेशन के निर्माण की वजह से लोहे का ढांचा तैयार करने के लिए यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन किया है। 18 नवंबर से 2 दिसंबर तक गिरजाघर चौराहा नो व्हीकल जोन होगा। एडीसीपी यातायात अंशुमान मिश्रा ने बताया कि रेवड़ी तालाब से चार पहिया वाहन गिरजाघर की तरफ नहीं जा सकेंगे।
चार पहिया वाहन को रेवड़ी तालाब से नीमामाई की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। तीन पहिया व दो पहिया वाहन विजय वीर हनुमान मंदिर तक आएंगे और इन वाहनों को सीता रसोई की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। सीता रसोई से किसी भी प्रकार का वाहन विजय वीर हनुमान मंदिर की तरफ नहीं जाएगा।
इन वाहनों को मजदा पार्किंग व लक्सा रोड पर डायवर्ट किया जाएगा। खारी कुंआ से दो पहिया वाहन गिरजाघर की तरफ नहीं जाएंगे। इन वाहनों को जंगमबाड़ी रोड व विजय वीर हनुमान मंदिर की तरफ निकाला जाएगा, जो जंगमबाड़ी रोड व विजय वीर हनुमान मंदिर पर पहुंचकर गंतव्य को जाएंगे।
रास्ता किया गया डायवर्ट
बेनिया बाग तिराहे से वाहन गिरजाघर की तरफ नहीं जाएंगे। यह वाहन लहुराबीर व बेनियाबाग पार्किंग की तरफ डायवर्ट किए जाएंगे। दशाश्वमेध थाना क्षेत्र की गलियों और रास्तों से नई सड़क पर आने वाले वाहनों को गिरजाघर चौराहे के पास एचपी पेट्रोल पंप के पास डिवाइडर पर बने कट से बेनियाबाग तिराहे की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
गोदौलिया चौराहे से किसी भी प्रकार का वाहन गिरजाघर चौराहे की तरफ नहीं जाएगा। मजदा पार्किंग से वाहन गिरजाघर चौराहे की ओर नहीं जाएगा। इन वाहनों को बैरियर लगाकर मजदा पार्किंग से लक्सा थाने की तरफ से निकाला जाएगा, जो लक्सा थाना होकर जाएंगे। थाना लक्सा क्षेत्र से लक्सा गिरजाघर रोड पर स्टेशन के पास सड़क पर आने वाले वाहनों को होटल के सामने बैरियर लगाकर मजदा पार्किंग की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।