फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Traffic Police alert for traffic management ADCP issued instructions

काशी में ट्रैफिक का अलर्ट : महाकुंभ को लेकर ADCP ने जारी किया निर्देश, जान लें ये अपडेट; होगी मॉनिटरिंग

Sat, 15 Feb 2025 03:20 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 15 Feb 2025 03:20 AM IST
सार

महाकुंभ के पलट प्रवाह के बाद काशी में भी कुंभ जैसा नजारा दिख रहा है। रेलवे स्टेशन, बस अड्डे सहित सड़कें और गलियां भी जाम का दंश झेल रही हैं। इस कारण एडीसीपी यातायात ने निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन
Varanasi Traffic Police alert for traffic management ADCP issued instructions
वाराणसी के अधिकतर इलाकों में सड़कों पर कुछ ऐसा ही है हालत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi Traffic : महाकुंभ के पलट प्रवाह के मद्देनजर सर्वाधिक श्रद्धालु शनिवार और रविवार को काशी आ रहे हैं। इसे देखते हुए कमिश्नरेट की ट्रैफिक पुलिस के साथ ही थानों की पुलिस यातायात व्यवस्था को लेकर शनिवार और रविवार को अतिरिक्त सतर्कता बरतेगी।

विज्ञापन


महाकुंभ के पलट प्रवाह को देखते हुए बस और टैंपो ट्रेवलर जैसे बड़े वाहनों को शहर की सीमा पर बनाए गए पार्किंग स्थलों पर रोका जा रहा है। वहां से श्रद्धालु ऑटो, ई-रिक्शा और ई-बस से शहर के अंदर आ रहे हैं। छोटे चार पहिया वाहनों को शहर के अंदर बनाए गए पार्किंग स्थल तक आने दिया जा रहा है। 
विज्ञापन


शहर के अंदर के पार्किंग स्थल फुल हो जाने पर छोटे चार पहिया वाहन को भी शहर की सीमा पर बनाए गए पार्किंग स्थल के पास ही रोका जा रहा है। 

एडीसीपी ट्रैफिक राजेश कुमार पांडेय ने शुक्रवार को कहा कि श्रद्धालुओं के काशी आगमन में अभी कमी नहीं आई है। इसलिए व्यवस्था की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। फिलहाल पुरानी व्यवस्था ही बहाल रखी गई है। बड़े वाहन और मालवाहक नो एंट्री खुलने पर रात 11 बजे से भोर चार बजे तक ही शहर के अंदर आ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुगम यातायात के लिए बनाई गई व्यवस्था का सख्ती से पालन कराएं
नेशनल हाईवे और शहर की सड़कों पर किसी भी स्थिति में वाहन न खड़े हों। सुगम यातायात के लिए बनाई गई स्कीम का सख्ती से पालन किया जाए। यह निर्देश पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने शुक्रवार को निरीक्षण के दौरान पुलिस अफसरों को दिया। महाकुंभ के पलट प्रवाह के मद्देनजर पुलिस आयुक्त ने मंडुवाडीह, रोहनिया, मोहनसराय, अखरी, लंका, रामनगर और टेंगरा मोड़ का भ्रमण कर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया।

उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाले बड़े वाहनों को शहर के बाहर खड़ा कराया जाए। वहां से श्रद्धालु ई-बस, ऑटो और ई-रिक्शा से ही शहर में आएं। पुलिस आयुक्त ने कहा कि अफसर पुलिसकर्मियों की निरंतर ब्रीफिंग करते रहें। श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिसकर्मी उनसे विनम्र और सहयोगात्मक व्यवहार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed