फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Traffic plan issued for Six routes to Lolark Kund closed Assi-Sonarpura declared a no-vehicle zone

वाराणसी में ट्रैफिक प्लान जारी: लोलार्क कुंड जाने वाले छह रास्ते बंद, अस्सी-सोनारपुरा नो-व्हीकल जोन

Wed, 16 Sep 2026 10:18 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 16 Sep 2026 10:18 AM IST
सार

वाराणसी में लोलार्क कुंड स्नान को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी किया गया है। आज दोपहर 12 बजे से कल रात 12 बजे तक व्यवस्था लागू रहेगी। वहीं श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए शहर में 12 पार्किंग स्थल तय किए गए हैं। 

विज्ञापन
Varanasi Traffic plan issued for Six routes to Lolark Kund closed Assi-Sonarpura declared a no-vehicle zone
Varanasi route diversion - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सूर्य षष्ठी पर लोलार्क कुंड में स्नान के लिए श्रद्धालुओं का रेला उमड़ेगा। भीड़ और सुरक्षा को देखते हुए यातायात पुलिस ने कार्यक्रम स्थल की ओर जाने वाले प्रमुख रास्तों पर वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया है।

विज्ञापन


रूट डायवर्जन प्लान के तहत बैंक ऑफ बड़ौदा तिराहे से अस्सी चौराहा, पद्मश्री चौराहे से अस्सी, शिवाला से अस्सी और ब्रॉडवे तिराहे से सोनारपुरा तक नो-व्हीकल जोन रहेगा। सोनारपुरा से अस्सी चौराहा और नगवां से रविदास घाट की ओर भी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड, शव वाहन और बीमार एवं दिव्यांग लोगों को ले जाने वाले वाहनों को प्रतिबंध से छूट रहेगी।
विज्ञापन


एडीसीपी ट्रैफिक अंशुमान मिश्रा ने बताया कि यह व्यवस्था 16 सितंबर की दोपहर 12 बजे से 17 सितंबर की रात 12 बजे तक प्रभावी रहेगी। यातायात पुलिस ने बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए अलग-अलग स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की है। यातायात पुलिस ने श्रद्धालुओं से निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन खड़ा करने और डायवर्जन व्यवस्था का पालन करने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोलार्क कुंड जाने वाले इन रास्तों पर रूट डायवर्जन
  • बैंक ऑफ बड़ौदा तिराहे से अस्सी जाने वाले वाहन पद्मश्री चौराहा और रविदास गेट की ओर भेजे जाएंगे।
  • नगवां चौराहे से रविदास पार्क और अस्सी घाट की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। इन्हें ट्रॉमा सेंटर और रविदास गेट की ओर भेजा जाएगा।
  • पद्मश्री चौराहे से अस्सी की ओर जाने वाला यातायात ब्रॉडवे होटल और दुर्गाकुंड की ओर डायवर्ट होगा।
  • शिवाला मोड़ से अस्सी जाने वाले वाहन ब्रॉडवे तिराहा और पद्मश्री चौराहा की ओर जाएंगे।
  • ब्रॉडवे होटल तिराहे से सोनारपुरा की ओर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। यहां से यातायात को रवींद्रपुरी कॉलोनी रोड और विजया तिराहा की ओर मोड़ा जाएगा।
  • सोनारपुरा तिराहा से अस्सी चौराहा की तरफ वाहनों को नहीं जाने दिया जाएगा। वाहन गोदौलिया या भेलूपुर चौराहा की ओर डायवर्ट किए जाएंगे।

ये छह मार्ग नो-व्हीकल जोन

  • बैंक ऑफ बड़ौदा तिराहे से अस्सी चौराहा
  • नगवां चौराहे से रविदास घाट
  • पद्मश्री चौराहे से अस्सी चौराहा
  • शिवाला तिराहे से अस्सी चौराहा
  • ब्रॉडवे तिराहे से सोनारपुरा
  • सोनारपुरा से अस्सी चौराहा

वाहनों के लिए पार्किंग

  • मैदागिन की ओर से आने वाले वाहन : टाउन हॉल मैदागिन, हरिश्चंद्र डिग्री कॉलेज के सामने खाली मैदान और नेशनल इंटर कॉलेज, पीलीकोठी।
  • बेनिया की ओर से आने वाले वाहन : राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज का मैदान, बेनिया पार्किंग, सनातन धर्म इंटर कॉलेज में दोपहिया वाहनों की पार्किंग और गोदौलिया पार्किंग।
  • लक्सा की ओर से आने वाले वाहन : मजदा पार्किंग और गोदौलिया पार्किंग।
  • भेलूपुर और बीएचयू की ओर से आने वाले वाहन : भेलूपुर थाने के पास सिनेमा हॉल का मैदान दोपहिया वाहनों के लिए तथा बाबा कीनाराम आश्रम से आचार्य रामचंद्र शुक्ल चौराहा, रवींद्रपुरी तक सड़क के दोनों ओर पार्किंग की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed