{"_id":"6884858c6410cea5370ae750","slug":"varanasi-traffic-no-vehicle-zone-on-seven-routes-connecting-kashi-vishwanath-temple-2025-07-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Traffic: विश्वनाथ मंदिर को जोड़ने वाले सात रूट पर नो व्हीकल जोन, यहां आने से पहले पढ़ लें ये खबर; होगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Traffic: विश्वनाथ मंदिर को जोड़ने वाले सात रूट पर नो व्हीकल जोन, यहां आने से पहले पढ़ लें ये खबर; होगी सुविधा
Sat, 26 Jul 2025 01:09 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sat, 26 Jul 2025 01:09 PM IST
सार
काशी में आने वाले शिवभक्तों की सुविधा और सहूलियत के लिए यह व्यवस्था की गई है। काशी विश्वनाथ मंदिर के आसपास यातायात की व्यवस्था न बिगड़ने पाए, इस कारण यहां नो व्हीकल जोन बना दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने परखी व्यवस्था।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Varanasi News: सावन के तीसरे सोमवार पर कांवड़ियों और भक्तों की बढ़ती संख्या को देखते हुए शनिवार की रात 8 बजे से मंगलवार की सुबह 8 बजे तक शहर में रूट डायवर्जन रहेगा। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम को जोड़ने वाले सात मार्गों पर वाहन नहीं चलेंगे। नो व्हीकल जोन घोषित है। छह रूटों पर ऑटो-ई रिक्शा का रूट निर्धारित है। अन्य रूटों पर ऑटो, ई-रिक्शा चलते हुए मिला तो सीज तय है।
विज्ञापन
डीसीपी यातायात अनिल कुमार यादव ने बताया कि श्रीकाशी विश्वनाथ धाम को जोड़ने वाले सात मार्गों पर किसी तरह के वाहन नहीं चलेंगे। शहर में बाहरी गाड़ियों का प्रवेश भी प्रतिबंधित होगा। प्रयागराज-मोहनसराय हाईवे की बायीं लेन रिजर्व है।
विज्ञापन
चांदपुर चौराहे से मोहनसराय तक शनिवार की रात 8 बजे से मंगलवार की सुबह 8 बजे किसी भी वाहन का संचालन नहीं होगा। डायवर्ट मार्ग होकर वाराणसी आने वाले वाहन निकलेंगे। आटो गोलगड्डा तिराहा से लकड़मंडी से संपूर्णानंद से अमर उजाला तिराहा से लहुराबीर से कबीरचौरा से मैदागिन से विशेश्वरगंज से गोलगड्डा तिराहा से पुनः चौकाघाट जाएंगे।
विज्ञापन
नो व्हीकल जोन के रूट
- बेनिया से रामापुरा से खारी कुंआ से जंगमबाड़ी से गोदौलिया
- गुरुबाग तिराहा से लक्सा से रामापुरा
- मैदागिन से गौदोलिया
- पियरी चौकी से बेनिया तिराहा
- ब्राडवे से अग्रवाल, सोनारपुरा से मदनपुरा-गोदौलिया तक
- सुजाबाद से भदऊचुंगी से विशेश्वरगंज से मैदागिन तक
- लंका से सामने घाट
इन मार्गों पर शनिवार की शाम 8 बजे से मंगलवार की सुबह 8 बजे तक नो व्हीकल जोन रहेगा।